Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 12:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भागलपुर मे जोरदार धमाके से कई घर जमींदोज, 8 की मौत
Headlines

भागलपुर मे जोरदार धमाके से कई घर जमींदोज, 8 की मौत

March 4, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के ततारपुर थाना क्षेत्र स्थित काजवलीचक मोहल्ले में बीते देर रात पटाखा बनाने वाले आतिशबाज के घर में हुए बम विस्फोट की घटना में 8 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की खबर है। हालांकि भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बाबूराम ने  बातचीत में 5 लोगो के शव मिलने और 11 लोगों के मायागंज अस्पताल में इलाजरत होने की बात कही है।

एसएसपी बाबू राम ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में बम बनाते समय धमाका होने की बात सामने आई है। जिस घर में धमाका हुआ। उस मकान में शीला देवी और लीला देवी रहती थी। दोनों गोतनी हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दो और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा कुछ और घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

एसएसपी ने बताया कि मकान के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर तक जा गिरे। धमाका शांत होने के बाद लोगों की भीड़ जुटी और लोगों की खोजबीन शुरू हुई। पांच लोगों के शव को मले से बरामद किया गया है। जबकि 11 घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ति कराया गया है। रात को एक बजे करीब जेसीबी मंगाई गई और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

एसएसपी ने बताया कि बम डिस्पोजल टीम तथा एफएसएल टीम के निरीक्षण के बाद स्थिति कुछ ओर स्पष्ट हो सकेगी। शुक्रवार सुबह से मलबा हटाने का काम जारी है। मलबा में शव के दबे होने की आशंका भी जताई जा रही है।सारा मलबा साफ होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।यहां पटाखे बनाने के लिए विस्फोटक रखा गया था। विस्फोट इतना भयावह था की आसपास का इलाका थर्रा उठा। लोगों को भूकंप के झटके जैसा महसूस हुआ।विस्फोट की वजह से तातारपुर चौक और घंटाघर के आसपास तक लोग घर से बाहर निकल आए। घटना के काफी देर बाद तक बारूद की गंध पूरे शहरी इलाके में फैलती रही।

घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, डीएम समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे हुए है। धमाके की वजह से बिजली के पोल-तार भी बिखर गए। इस घटना में गणेश सिंह (60 वर्ष), उर्मिला देवी , राजकुमार साह और पिंकी की पुत्री (प्रियांशु 10 साल) समेत पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

उल्लेखनीय हो कि काजवलीचक में 14 साल बाद यह विस्फोट की घटना हुई है। काजवलीचक मोहल्ले के जिस जगह गुरुवार की रात विस्फोट हुआ। उसी जगह 2008 में भी विस्फोट हुआ था। जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। कई लोग घायल भी हुए थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअवैध संतान मानकर क्रूर पिता ने अपने 14 वर्ष बेटे को पुल से नीचे फेंक कर मार डाला
Next Article 2023 ईद पर आ रहा है टाइगर-3, सलमान-कटरीना ने शेयर किया फर्स्ट लुक

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.