Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 04:28 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुशांत सिंह राजपूत केस नहीं सुलझा, दो साल बाद सीबीआई ने ये कहा
Headlines

सुशांत सिंह राजपूत केस नहीं सुलझा, दो साल बाद सीबीआई ने ये कहा

April 9, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुए दो साल हो चुका है. मगर अभिनेता की डेथ मिस्ट्री अभी तक पूरी तरह से सॉल्व नहीं हो पाई है. सुशांत, बॉलीवुड इंडस्ट्री में 10 साल से भी ज्यादा वक्त से थे. टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत करने वाले इस अभिनेता ने फिल्मों में अपना नाम कमाया और खूब लोकप्रियता हासिल की. मगर 14 जून, 2020 को सुशांत ने बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगा ली थी. उनकी डेथ के बाद इसकी जांच शुरू हुई और मामला CBI को दिया गया था. मामले के 2 साल बाद जब एक शख्स ने इसपर जवाब मांगा तो सीबीआई ने फिलहाल इस केस पर कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया.

सुशांत सिंह राजपूत मामले में उनके चाहने वाले लगातार इस बात की मांग कर रहे हैं कि एक्टर की मृत्यु की वजह सामने आए और उन्हें इंसाफ मिले. सुशांत के घरवालों ने और फिल्म इंडस्ट्री से भी लोगों ने लगातार इस मामले पर जल्द तफ्तीश पूरी करने की मांग की. लेकिन 2 साल बाद भी ये केस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाया है. पुणे के सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल्ल सारदा ने RTI के जरिए जानकारी मांगी थी कि सुशांत मामले में जांच कहां तक पहुंची. लेकिन CBI की तरफ से मामले पर कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं आया और एक बार फिर से फैंस को निराशा हाथ लगी है.

सीबीआई की तरफ से कहा गया
सुशांत सिंह राजपूत मामले में फिलहाल इनवेस्टिगेशन जारी है. प्रोग्रेस की जानकारी साझा करने से इस केस की इनवेस्टिकेशन में बाधा पड़ सकती है. इसलिए इस मामले पर अभी किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी जा सकती है. अभी मामले की जांच प्रगति पर है. बता दें कि सुशांत के निधन के बाद NCB (नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो) को भी ड्रग्स एंगल के तहत इनवेस्टिगेशन के लिए बुलाया गया था. इस दौरान सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत कई सारे सेलेब्स को पूछताछ के लिए बुलाया गया था.

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से देश दो गुटों में बंटा नजर आ रहा था. अधिकतर लोग सुशांत के साथ थे और बॉलीवुड में नेपोटिज्म और पार्शियेलिटी को लेकर अलग बहस दिखी. उस दौरान से ही बॉयकॉट बॉलीवुड ऐसा ट्रेंड किया कि अभी तक लोगों का गुस्सा बॉलीवुड इंडस्ट्री पर देखने को मिल रहा है. सुशांत सिंह राजपूत बिहार से थे और उन्होंने अपने टैलेंट के दमपर इंडस्ट्री में जगह बनाई थी. लोग उन्हें एक रोल मॉडल की तरह देखते थे. उनके चले जाने से तमाम देशवासियों का दिल टूट गया था.

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकेंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान मिले मुख्यमंत्री से
Next Article दो गुटों में मारपीट के बाद बाइक में लगाई आग

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.