Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 02:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पटना : हाई कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रतो राय को 11 मई को उपस्थित होने का दिया निर्देश
बिहार

पटना : हाई कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रतो राय को 11 मई को उपस्थित होने का दिया निर्देश

April 27, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

पटना। सहारा इंडिया की विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं के जमा पैसों के भुगतान के लिए दायर दो हजार से ज्यादा हस्तक्षेप याचिकाओं पर हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। हाई कोर्ट ने सहारा प्रमुख सुब्रतो राय को 11 मई को स्वयं हाई कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप कुमार की एकलपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान सहारा से यह जानकारी मांगी थी कि सहारा बिहार के निवेशकों का पूरा पैसा कब तक और किस तरह देगा। कोर्ट ने सहारा की ओर से कोर्ट में उपस्थित वरीय अधिवक्ता उमेश प्रसाद सिंह से स्पष्ट कहा कि हर हाल में वैसे निवेशकों, जिनका पैसा मैच्योर हो गया है, का भुगतान उन्हें किया जाय।

Advertisement

कोर्ट ने कहा कि बिहार एक गरीब राज्य है। यहां की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा, जो उन्होंने सहारा कंपनी की विभिन्न स्कीमों में जमा करवा रखा गया है, का भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह बहुत ही गलत है। सहारा को हर हाल में निवेशकों के पैसों का भुगतान करना होगा। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सहारा प्रमुख सुब्रतो राय को तलब किया है। कोर्ट ने कहा कि 11 मई तक सहारा प्रमुख सुब्रत राय को कोर्ट में पेश होना होगा।

उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सहारा इंडिया से निवेशकों के भुगतान के समय तय करने पर सहारा के अधिवक्ता ने कहा था कि सेबी के यहां उसका, जो पैसा जमा है, उसमें से अगर सेवी एक हजार करोड़ रुपया भी उन्हें दे देती है तो वह बिहार के निवेशकों का पूरा पैसा लौटा देंगे। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि सुप्रीम कोर्ट ने भी सेबी से सहारा की दो कंपनियों के पैसे को छोड़कर बाकी पैसा सहारा को लौटाने को कहा था लेकिन सेबी ऐसा नही कर रहा है। उन्होंने कोर्ट को बताया था की सहारा इंडिया के दो स्कीम सहारा हाउसिंग और सहारा रियल स्टेट में जमा किए गए पैसों को भुगतान करने के लिए अभी तक सुप्रीम कोर्ट का कोई आदेश नही है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा था कि अगर कोई सकारात्मक जवाब सहारा की ओर से नही आया ताे 27 अप्रैल को कोर्ट उचित आदेश पारित करेगा। आज कोर्ट ने सहारा प्रमुख को 11 मई को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगिरिराज सिंह ने की राष्ट्रकवि दिनकर साहित्य संस्कृति शोध विश्वविद्यालय स्थापना की मांग
Next Article आंगनबाड़ी के बच्चे भी स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे

Related Posts

Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Headlines

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
बिहार

मधेपुरा : स्कूल गेट पर छात्रों में तकरार, पुलिस बोली- छेड़खानी की अफवाह झूठी

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026

मंत्री दीपिका की बेटी का पार्थिव शरीर देख भावुक हुए सीएम हेमंत, बोले- संतान खोने का दर्द शब्दों से परे

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.