Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 07:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»पढ़ने की उम्र में बच्चों को नशे का आदी बनाकर उठवाते थे कबाड़
Headlines

पढ़ने की उम्र में बच्चों को नशे का आदी बनाकर उठवाते थे कबाड़

May 14, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

झांसी। स्कूल जाने की उम्र में बच्चों को नशे का आदी बनाकर उनसे कबाड़ बीनने का काम कराने वाले गैंग को बेनकाब कर दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताये गए स्थान पर छापेमारी कर दो बच्चों को कब्जे से मुक्त कराते हुए चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

देर रात शहर कोतवाल को सूचना मिली थी कि शहर में 10-14 साल तक के बच्चों को नशे (सुलोचन) का आदी बनाकर उनसे जबरिया कबाड़ बिनवाने का कार्य करने वाला गैंग सक्रिय हैं। कोतवाल ने इसे गम्भीरता से लिया। देर रात मिनर्वा इलाके में कुछ बच्चे मौजूद होने की खबर मिली थी। इस पर तत्काल छापामारी की गई। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने दो बच्चों को बरामद कर लिया। साथ ही वहां मौजूद चार लोगों को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में बच्चों ने कमर नाम के व्यक्ति पर नशा कराकर काम कराने का लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

काम करने से मना करने पर पाइप से पीटता था
बच्चों ने बताया कि कमर नामक व्यक्ति उन्हें प्रतिदिन 60 रुपये में सुलोचन देता था । इसके बदले में उन्हें कबाड़ बीनने को कहा जाता था। जो बच्चे नहीं जाते थे उनकी पाइप से पिटाई की जाती थी। लगभग सात बच्चे कमर के कब्जे में थे। बच्चों ने बताया वह पढ़ना चाहते हैं, लेकिन मजबूरी में यहां आ फंसे हैं और यह काम कर रहे हैं।

शहर कोतवाल तुलसीराम पाण्डेय ने बच्चों से पूछताछ के बजाय सबसे पहले उन्हें प्रेम दिखाते हुए उन्हें स्नान कराकर नए कपड़े मंगाकर पहनाए और खाने को दिया। बाद में उनसे प्यार से पूछताछ की, तो बच्चों ने आपबीती सुना डाली। कोतवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया बच्चों के शोषण का मामला प्रतीत हो रहा है, पूछताछ चल रही है दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

इस मामले में सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले का जल्द ही पूरा सच सामने होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशादी से मना किया तो युवक ने आग लगाकर दी जान
Next Article जल्द पूरा होगा लखनऊ रिंग रोड का निर्माण कार्य : राजनाथ सिंह

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.