Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 03:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टाटा, अंबानी और अडानी समेत कई उद्योगपतियों ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
देश

टाटा, अंबानी और अडानी समेत कई उद्योगपतियों ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात

January 6, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बड़े कारोबारियों से सोमवार को मुलाकात की। मोदी ने आर्थिक विकास में सुधार लाने के तरीकों और रोजगार के अवसर पैदा करने के उपायों पर इन दिग्‍गज उद्योगपतियों और कारोबारियों के साथ व्यापक बातचीत की।

प्रधानमंत्री के साथ हुई इस बैठक में देश के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी, टाटा ग्रुप के रतन टाटा, भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील भारती मित्‍तल, अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी समेत सभी बड़े दिग्गज कारोबारी उपस्थित थे।

उल्‍लेखनीय है कि चालू वित्‍त वर्ष 2019-20 के दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में सकल घरलू उत्पाद (जीडीपी) दर घटकर 4.5 फीसदी पर आ गया है, जबकि पहले तिमाही में जीडीपी की दर पांच फीसदी के स्तर पर था। यह पिछली 26 तिमाही में सबसे कम है। ऐसा माना जा रहा है कि विकास दर में गिरावट ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी विकास दर को रफ्तार देने के लिए देश के दिग्गज कारोबारियों से चर्चा की है।

हालांकि, सरकार ने आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती कर जहां कंपनियों को बड़ी राहत दी है। वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर में छाई मंदी को दूर करने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का फंड बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा साल (2019) के आखिरी दिन यानी 31 दिसम्‍बर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 102 लाख करोड़ रुपये की नेशनल इंफ्रास्क्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स (एनआईपी) की घोषणा की है। इसके अलावा वित्‍त मंत्री वित्‍त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किए जाने से पूर्व प्रत्‍येक सेक्‍टर के कारोबारी और उद्योग जगत के प्रमुखों से मिलकर उनके सुझाव ले रही हैं, ताकि 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में उसे शामिल किया जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजयपुर में दो साल में 370 मौतें ट्रेन से कटकर, मरने वालों में 80 फीसदी युवा
Next Article बाराबंकी में दिनदहाड़े गोली मारकर डॉक्टर व कम्पाउंडर की हत्या

Related Posts

Headlines

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026
Headlines

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026
Headlines

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पाकुड़ में जनगणना शुरू, पहले खुद भरें फॉर्म फिर घर आएंगे प्रगणक

May 2, 2026

CBI की इंटरनेशनल कार्रवाई, बड़का फ्रॉड को UAE से दबोच लाया भारत

May 2, 2026

पतरातू में शिक्षा की नई सुबह, PVUNL टाउनशिप में खुला डीएवी स्कूल

May 2, 2026

भारत में करोड़ो मोबाइल पर अचानक गूंजा सायरन, मची हलचल, जानिए क्या था ये अलर्ट

May 2, 2026

तिलक के जश्न में फा’यरिंग, पंडित समेत दो को लगी गोली

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.