Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 10 April, 2026 • 03:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाराबंकी में दिनदहाड़े गोली मारकर डॉक्टर व कम्पाउंडर की हत्या
देश

बाराबंकी में दिनदहाड़े गोली मारकर डॉक्टर व कम्पाउंडर की हत्या

January 6, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बाराबंकी। तहसील रामसनेहीघाट कार्यालय के सामने रविवार को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े आयुर्वेदिक डॉक्टर और कंपाउंडर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। हमले में दोनों की मौत हो गई, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश में पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी।

रामसनेहीघाट तहसील मुख्यालय के सामने स्थित मन्दिर परिसर में ही एक धर्मशाला है। यहां पर माह में दो बार हरियाणा के रहने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक 40 वर्षीय सोहनलाल अपने कम्पाउंडर राम मिहिर शर्मा के साथ आकर मरीजों का इलाज करते हैं। रविवार को डॉक्टर अपने कम्पाउंडर के साथ मरीजों का इलाज करने आये थे और घटना के समय वह मरीजों का इलाज कर रहे थे। इसी दौरान करीब दो बजे एक कार आकर तहसील के सामने खड़ी हुई। उससे तीन लोग उतरकर सीधे मंदिर परिसर में गए जहां मरीज देख रहे चिकित्सक एवं उनके कम्पाउंडर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से डॉक्टर, कम्पाउंडर और एक मरीज गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर गोली मारने के बाद अपनी कार में बैठकर फैजाबाद की तरफ चले गए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तीनों घायलों को सीएचसी बनीकोडर ले जाया गया, जहां चिकित्सक एवं उनके कम्पाउंडर को मृत घोषित कर दिया गया। घायल मरीज का इलाज सीएचसी पर चल रहा है।

Advertisement Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, पुलिस अधीक्षक समेत सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि इनोवा सवार कुछ बदमाशों ने आयुर्वेदिक चिकित्सक और उनके कम्पाउंडर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिसमें दोनों की मौत हो गई है। इसके अलावा एक मरीज भी घायल हुआ है। पुलिस जांच करके वारदात की वजह का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटाटा, अंबानी और अडानी समेत कई उद्योगपतियों ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
Next Article पुलिस टीम पर उग्र भीड़ का हमला, अभियुक्त को छुड़ा ले गए : झारखंड

Related Posts

Headlines

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026
Headlines

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026
Headlines

सच की तस्वीर बनी जीत का सबूत, झारखंड पुलिस ने नागपुर में मचाया धमाल

April 9, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चार रोज तक पापा का इंतजार करते रहे दो मासूम, फिर आई मनहूस खबर… जानें क्या

April 10, 2026

TSPC ने चलवाई थी मैक्लुस्कीगंज में गोलियां, धमकी भरा पर्चा वायरल

April 10, 2026

“मुझे भी नहीं मिला वेतन”… तेजस्वी बोले- सरकार का सिस्टम चरमरा गया

April 10, 2026

राशिफल @ 10 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 10, 2026

“हम NGO नहीं, आंदोलन हैं”… आर्यमन फाउंडेशन ने छेड़ा बदलाव का अभियान

April 9, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.