Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 09:03 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अंचल अधिकारी का शव बंद कमरे में मिला
झारखंड

अंचल अधिकारी का शव बंद कमरे में मिला

August 29, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

साहेबगंज: साहेबगंज जिले के उधवा के अंचल अधिकारी (CO) विक्रम महली का शव सोमवार को संदिग्ध अवस्था में उनके किराए के आवास में मिला। वह राजमहल में अंजनी नंदन चौरसिया के मकान में किराए पर रहते थे। सुबह घर में काम करनेवाली नौकरानी ने घर को अंदर से बंद देखकर CO के चालक मनोज को इसकी सूचना दी। मनोज ने फोन पर उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो वह फर्श पर गिरे हुए थे। खिड़की से चेहरे पर पानी का छिड़काव किया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद मकान मालिक व अन्य लोगों को सूचना दी। बगल में ही कार्यपालक दंडाधिकारी विशाल पांडेय और थाना प्रभारी प्रणित पटेल रहते हैं। सभी पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर अंदर गए।

2021 को उनकी पोस्टिंग उधवा में सीओ के रूप में हुई

इसके बाद राजमहल अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उदय टुडू को बुलाया गया। उन्होंने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, खाना टेबल पर रखा हुआ था। उनके शरीर पर सिर्फ एक गमछा था।

दुर्गा पूजा के लिये सरकारी अनुदान : हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश

दुर्गा पूजा के लिये सरकारी अनुदान : हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिया हलफनामा दाखिल करने का निर्देश

बताया जाता है कि वह हाई शुगर के मरीज थे। 2021 को उनकी पोस्टिंग उधवा में सीओ के रूप में हुई । मूलत: वह रांची में केसारी बागान, चुटिया के रहनेवाले थे। पिछले साल विक्रम महली को डेंगू हो गया था। करीब एक माह तक वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के धुलियान स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराये थे। उन्हें ब्लड प्रेशर, हृदय संबंधी कई तरह की बीमारी थी। रविवार की रात करीब आठ बजे घर का काम करनेवाली महिला खाना बनाकर गई थी। उसने बताया कि तीन रोटी बनाई थी, लेकिन साहब ने बस एक कौर खाया। आशंका जताई जा रही है कि तबीयत बिगड़ने पर वह बिछावन पर जाकर लेट गए। शुगर और ब्लड प्रेशर के लो होने के कारा उनकी मौत हो गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअंकिता हत्याकांडः मुख्यमंत्री ने की दस लाख सहायता देने की घोषणा
Next Article पीएलएफआई के दो उग्रवादी गिरफ्तार

Related Posts

Headlines

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026
झारखंड

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026
Headlines

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड में कल हटेगी बालू पर लगी NGT की रोक, सिर्फ 14 घाटों से होगा उठाव

October 15, 2026

राशिफल @ 15 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 15, 2026

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.