Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 08:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाथों में मेहदी रचाकर लिखी विवाह और आत्महत्या करने की तारीख और खा लिया जहर
Headlines

हाथों में मेहदी रचाकर लिखी विवाह और आत्महत्या करने की तारीख और खा लिया जहर

January 17, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता ने अपने हाथों पर मेंहदी रचाई। मेंहदी से ही हाथ की हथेली पर अपने विवाह की तारीख लिखी। उसके नीचे अपनी मृत्यु की तारीख लिखकर जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में विवाहिता का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

रामी नगर में आयुष गोयल रहता है। वह महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारी है। 8 माह पूर्व उसने 21 वर्षीय जया यादव से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। सोमवार रात्रि को फिर से इनके बीच विवाद हुआ। जया ने अपने हाथों में मेंहदी रचाई। उसके बाद एक हाथ की हथेली पर अपने विवाह की तारीख लिखी। उसके नीचे मृत्यु दिनांक लिखी और जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद वह घर के पीछे से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटने के लिए पहुंची। जहरीला पदार्थ खाने के कारण वह गंभीर हो गई थी, इसलिए पटरियों के पास गिर गई।

यह जानकारी देते हुए जया के मुंहबोले भाई गोपालपुरा निवासी प्रिंस ने चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस को बताया कि उसने सोमवार रात को जया को फोन किया कि उसने खाना खाया की नहीं? क्योंकि शाम को ही दोनों के बीच विवाद हो चुका था। फोन पर जया ने बताया कि वह रेलवे पटरी के पास जहरीला पदार्थ खाकर मरने के लिए आई है। इस पर वह तुरंत मौके पर पहुंचा। बातचीत में जया ने बताया कि विवाद के बाद आयुष महाकाल मंदिर ड्यूटी पर चला गया था और उसने जहर खाकर आयुष को वायस मैसेज दिया कि मिलना हो तो आ जाओ, वह मर रही है। लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। प्रिंस के अनुसार वही उसे जिला अस्पताल लेकर आया और भर्ती करवाया।

अस्पताल से थाने पर सूचना दी गई। पुलिस के अनुसार जया की हालत अभी भी गंभीर है। मंगलवार दोपहर तक उसके बयान नहीं हो सके हैं। पुलिस ने प्रिंस के बताए अनुसार प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकांग्रेस ने मंत्री मोहन यादव पर लगाया चुनाव प्रचार के दौरान पैसे देने का आरोप, मंत्री ने दी सफाई
Next Article उद्योगपति अनिल अंबानी पहुंचे उज्जैन, भगवान महाकाल के किए दर्शन

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.