WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। राज्य के परिवहन एवं आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन चेन्नई में इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटने की तैयारी में हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
चंपई सोरेन ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि अब उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर है और आज वे वापस झारखंड आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि जोहार साथियों, डॉक्टरों के अथक प्रयास, ईश्वर की कृपा तथा आप सभी की दुआओं से अब मेरा स्वास्थ्य काफी बेहतर है। फिलहाल डॉक्टरों ने कुछ समय आराम करने की सलाह दी है। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
उल्लेखनीय है कि मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर 16 जनवरी को उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। ठंड लगने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

