WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
उज्जैन। बुधवार को शाहरूख खान और दीपिका की फिल्म पठान पुलिस के पहरे में रिलीज हुई। पहले शो से ही दर्शकों की संख्या कम रही। वहीं किसी भी विरोध, तोडफ़ोड़ की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनात रहा।
शहर के कॉस्मॉस मॉल में स्थित पीवीआर सिनेमा में पठान रिलीज हुई। पहले शो के करीब एक घण्टे पूर्व से ही मॉल के बाहर और सिनेमाहाल के बाहर टिकट खिड़की के समीप पुलिस बल तैनात रहा। इस फिल्म के विरोध में देशभर में रही हलचल के मद्देनजर जिला पुलिस सतर्क थी। शुरू के तीन शो तक दर्शकों की संख्या कम रही। वहीं पुलिस बल बड़ी संख्या में तैनात रहा। बाहर गश्त भी करता रहा। हालांकि दोपहर बाद तक किसी प्रकार का कोई विरोध, किसी भी संगठन का सामने नहीं आया।

