Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 11 November, 2026 • 02:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»Headlines»कूनो पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज ने चीता मित्रों से किया संवाद
Headlines

कूनो पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज ने चीता मित्रों से किया संवाद

February 18, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों को रिलीज करने के बाद चीता मित्रों से संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीणों की प्रसन्नता बता रही है कि चीता आने से लोग उत्साहित है। चीता आने से इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगें। संवाद में केन्द्रीय वन मंत्री भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मप्र के वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने चीता रिलीज कार्यक्रम से पूर्व श्योपुर में विकास यात्रा के दौरान चीतों एवं वन्य-जीवों तथा वन एवं पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष कुल्हाड़ी एवं तीर-कमान समर्पित करने वाले ग्रामीणों के प्रतिनिधि-मंडल एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की।

उन्होंने चीता मित्रों से संवाद में चीतों की सुरक्षा के लिए चीता मित्रों द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि साशा चीता के अस्वस्थ होने पर कराहल की जनता द्वारा उसके स्वास्थ्य में सुधार के लिए पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन किया जाना बताता है कि लोग इन चीतों से कितना प्रेम करते हैं। चीता मित्र श्री चेतन भारद्वाज ने चीतों पर केन्द्रित कविता एवं श्योपुर गान सुनाया, जिसकी मुख्यमंत्री ने प्रंशसा की। भारद्वाज ने कूनो नदी के गोल पत्थर पर बनाई चीता पेंटिंग भी भेंट की। चीता मित्र रानी आदिवासी ने भी मुख्यमंत्री को चीतों की सुरक्षा के प्रति आस-पास के गाँव में चलाये जा रहे वातावरण निर्माण कार्यक्रम से अवगत कराया।

कुल्हाड़ी एवं तीर-कमान समर्पित करने वाले ग्रामीणों से भी की चर्चा

मुख्यमंत्री ने पार्क के विश्राम गृह परिसर में कुल्हाड़ी एवं तीर-कमान त्याग कर जंगल, वन्य-जीव बचाने का संकल्प लेने वाले ग्रामीणों के प्रतिनिधि-मंडल से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा लिये गये निर्णय की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण बचाने की दिशा में लिये गये संकल्प के लिए बधाई दी। आज मुख्यमंत्री जब कूनो आये तो शपथ लेने वाले ग्रामीणों के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंटकर चीता प्रोजेक्ट के लिए कूनो नेशनल पार्क को चुने जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री चौहान के प्रति आभार जताया। विकास यात्रा के दौरान ली गई शपथ तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर लिये गये संकल्पों से संबंधित फोटोग्राफ्स, पेपर कतरन एवं जमा किये गये कुल्हाड़ी, तीर-कमान आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भेंट की जड़ी-बूटी की राखी

मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की। मुख्यमंत्री को समूह की महिलाओं ने जड़ी-बूटी से बनी रखी भेंट कर उनके सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए धन्यवाद दिया और भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में रक्षा-सूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों ने जो राखी अपने भाई को दी है, वो सीएम हाउस में लगाई जायेगी। चमेली आदिवासी बरगवा ने चीता ग्रामीण होम-स्टे योजना से रोजगार सृजन, कलिया कुशवाह निवासी कराहल ने आजीविका गतिविधि से जुड़ कर आत्म-निर्भरता, सुनीता बिलवाल निवासी डूडीखेड़ा ने लाड़ली बहना योजना, शेफाली राठौर निवासी कराहल ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और भावना पटेलिया निवासी करियादेह ने समूहों को प्राप्त सीसीएल, पीएम मुद्रा लोन योजनाओं का लाभ लेकर आगे बढ़ रहे समूहों की गतिविधियों से अवगत कराया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleऐसा शिवलिंग मंदिर जहां साल में एक बार महाशिवरात्रि पर ही खुलते हैं पट
Next Article 18.82 लाख दीपों से जगमगाया शिप्रा तट, बना विश्व रिकॉर्ड

Related Posts

Headlines

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026
Headlines

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026
Headlines

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BFCL रामगढ़ में DRE-2 MCC दफ्तर शुरू, CMD बोले- संसाधनों का सही उपयोग ही तरक्की की कुंजी

November 11, 2026

छठ पर परदेसियों को रेलवे की सौगात, रांची और बोकारो होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

November 11, 2026

राजधानी में खौफनाक वारदात : दरवाजा खुलवाकर ड्राइवर के सिर में मा’री गोली, फिर…

November 11, 2026

बुजुर्ग पर जालसाजों का डिजिटल वार… न OTP मांगा, न लिंक भेजा, फिर भी खाते से 2 लाख पार

November 11, 2026

राशिफल @ 11 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.