Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 06:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची हिंसा मामला: एक गिरफ्तार, 39 लोगों के खिलाफ वारंट के लिए दिया गया आवेदन
Headlines

रांची हिंसा मामला: एक गिरफ्तार, 39 लोगों के खिलाफ वारंट के लिए दिया गया आवेदन

July 5, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi. रांची के मेन रोड में पिछले वर्ष 10 जून को भाजपा के निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के बयान के बाद बजरंग बली मंदिर से लेकर कई इलाकों में उपद्रवियों ने उत्पात मचाया था। इस दौरान पुलिस ने गोली चलायी थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गयी थी। इस मामले में डेलीमार्केट थाना सहित अन्य थानों में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। प्राथमिकी में कई लोगों को नामजद बनाया गया था, जबकि कुछ को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। इस मामले को रांची हिंसा का नाम दिया गया था।

इसमें से डेलीमार्केट पुलिस ने एक आरोपित हिंदपीढ़ी के सेकेंड स्ट्रीट निवासी मुस्ताक मंसुरी के पुत्र अमन मंसुरी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। इसी मामले में पुलिस ने 39 लोगों के खिलाफ वारंट निर्गत करने के लिए सीजेएम की अदालत में आवेदन दिया है। इन आरोपितों के खिलाफ के 41(ए) तहत तीन-तीन बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी जब वे लोग सरेंडर नहीं किये तो उनके खिलाफ वारंट निर्गत करने के लिए आवेदन दिया गया है।

पुलिस ने जिन आरोपितों के खिलाफ वारंट निर्गत करने का आवेदन दिया है। इनमें मो. बिलाल (40), मो. आरिफ खान उर्फ रिंकु (40), मो. शकील उर्फ कारू (38), मो. मुन्ना उर्फ मो. मोजाहिद (42) , मो. शदाब उर्फ लाला (23), मो. मोनू (22), मो. अमीर वसीम (22), मो आयुब राजा खान उर्फ राजा खान (22), मो. समीम उर्फ सन्नी (30), मो. समीम गदी(35), मो. साहिल उर्फ राधे राजु (32), मो. महताब आलम (35), मो. गुफरान (28), मो. फहीम खान उर्फ मुन्ना (54), मो. हैदर अली (28) , मो. कमालुदीन उर्फ विक्की (30, मो. मेराज गद्दी उर्फ मेराज आबिदी(45), मो. नियाज (25), मो0 जलील(35), मो. तौहिद मंसूरी उर्फ गोल्डेन (28), मो. फैजान (25), मो. सबीर आलम उर्फ सोनु (23) , मो. शद्दाब आलम (22), सुलेमान सिद्दिकी(25) , मो. शहनवाज आलम उर्फ सोनु (30), मो. सज्जाद उर्फ बबलू (40), मो. शाहिद अख्तर उर्फ टिकलु (40), मो. संजर खान (35), मो. दानिश उर्फ बॉबी (45), मो. दानिश अख्तर (22), मो अबु अजिमुशान उर्फ मो. अजीम(31) सहित अन्य के नाम शामिल हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअवैध खनन मामले में पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा गिरफ्तार
Next Article रांची में खुलेगा भव्य मेडिकल कॉलेज, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं : सीएम हेमंत सोरेन

Related Posts

Headlines

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026
Headlines

सुबह की ड्यूटी से शुरू हुआ दिन, फिर आयी मनहूस खबर… जानें

May 4, 2026
Headlines

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

UPSC में साइंटिस्ट-बी समेत कई पदों पर Vacancy, 2.8 लाख तक सैलरी का मौका

May 4, 2026

शहाबुद्दीन के MLA बेटे के ठिकानों पर रेड, 2 घंटे तक मची खलबली

May 4, 2026

सुबह की ड्यूटी से शुरू हुआ दिन, फिर आयी मनहूस खबर… जानें

May 4, 2026

आसनसोल में वोट काउंटिंग में बवाल, पुलिस को चटकानी पड़ी लाठियां

May 4, 2026

CCL की रेड में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, घर से 600 लीटर तेल जब्त

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.