Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 09:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लव मैरिज के 2 साल बाद साली ने कर डाला भयानक कांड
Headlines

लव मैरिज के 2 साल बाद साली ने कर डाला भयानक कांड

September 12, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
लव मैरिज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Itawa, UP : लव मैरिज करने वाले प्रमोद उर्फ को जीने नहीं दिया गया। उसे गला घोंट कर मारा डाला गया। उसे मारने का इल्जाम उसके ही ससुराल वालों पर लगा है। मारे गये प्रमोद की बीवी रोशनी ने इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में रोशनी ने बताया कि वह और प्रमोद एक-दूसरे को बेहद चाहते थे। दोनों शादी कर साथ जीना चाहते थे। पर उनके घरवालों को यह मंजूर नहीं था। गुजरे दो साल पहले प्रमोद और रोशनी ने घर से भाग कर शादी कर ली। दोनों का घर यूपी के इटावा जिले में है।

डर से पुणें शिफ्ट हो गये थे पति-पत्नी

घरवालों के डर से दोनों पुणे शिफ्ट हो गये थे। दो साल से दोनों पति-पत्नी आराम से वहां गुजर-बसर कर रहे थे। इसी दौरान रोशनी प्रेगनेंट हो गई। डिलिवरी का समय नजदीक आ गया तो एक दोस्त की सलाह पर जिला अस्पताल आ गये। बंटू बीवी रोशनी को लेकर कुछ दिन पहले पुणे से आ गया था। यहां अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। शुक्रवार को लेबर पेन होने पर पत्नी को जिला अस्पताल ले गया। वहां रोशनी ने एक बेटे को जन्म दिया। दोनों पति-पत्नी बेटे के जन्म के बाद काफी खुश थे।

रोशनी ने बहन को फोन कर दी खुशखबरी

रोशनी ने अपनी बहन आरती को बेटे के जन्म की खुशखबरी दी। सोची कि बच्चे का मुख देख कर उसके घरवालों को गुस्सा शांत हो जाएगा। उनका मन बदल जाएगा और बीती बातों को भुला उसे, उसके पति और बच्चे के साथ अपना लेंगे। बहन के फोन के बाद आरती अपने पति के साथ उससे मिलने अस्पताल पहुंची। वहां से उसने अपने मायकेवालों को वीडियो कॉल करके रोशनी की बात कराई। वीडियो कॉलिंग के बाद रोशनी के पिता भी अस्पताल पहुंच गये।

मारे गये प्रमोद के चाचा भगवान सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते शनिवार की रात वह भी अस्पताल में ही थे। उनका भतीजा प्रमोद अपने गांव के ही एक दोस्त के साथ जिला अस्पताल के कैंपस में खड़ा था। इसी दौरान प्रमोद का साढ़ू यानी आरती के पति ने उसे जबरन कार में बैठाया और अपने साथ ले गया। उसने दोस्त को भी साथ चलने को कहा, पर दस्त ने इनकार कर दिया।

दोस्त ने तुरंत सारी बात रोशनी को बताई। रोशनी का माथा ठनका औऱ वह दौड़ती हुई वार्ड से हॉस्पिटल के गेट पर आ गई। उसका मन किसी अनहोनी की आशंका से घबराने लगा। उसने पुलिस को सूचना दी।  सिविल लाइन पुलिस प्रमोद की तलाश में जुट गई।

पुलिस कप्तान संजय कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि तफ्तीश के दरम्यान पुलिस ने प्रमोद उर्फ बंटू की डेड बॉडी को नगला श्याम सुंदर से बरामद किया। वहीं रोशनी के पिता, उसकी बहन, साढू और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। संदेही गुनहगारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वे लोग आरती की लव मैरिज से खुश नहीं थे। घटवा यूपी के इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से उछल कर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : सनातन धर्म विवाद पर मुख्यमंत्री योगी बोले, जिसने भी दी चुनौती वो मिट गया

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत की शानदार जीत, पाक को 228 रनों से हराया
Next Article भारी बारिश से तबाही, 19 म*रे, बंद किए गये स्कूल

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.