WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : पलामू की तरहसी पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम करण सिंह उर्फ सूरज सिंह और सौरव कुमार पासवान बताये गये। पुलिस ने दोनों को सेलारी पंचायत भवन के पास से दबोचा है। तलाशी लेने पर करण के पास से एक देसी पिस्तौल और दो गोली जबकि सौरभ के पास से दो गोली बरामद की गई। दोनों राहगीरों को लूटने के मकसद से वहां जुटे थे। इस बात का खुलासा आज लेस्लीगंज के एसडीपीओ आलोक कुमार टूटी ने मीडिया के सामने किया। एसडीपीओ ने बताया कि उन्हें इंफॉर्मेशन मिली थी कि दो लड़के सेलारी पंचायत भवन के पास घूम रहे हैं। उनके पास हथियार है और इरादे नेक नहीं लग रहे। मिली इंफॉर्मेशन पर टीम बनाई गई। गठित टीम ने रेड मारी और दोनों को धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में IED फटा, एक जवान शहीद, दो जख्मी

