Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 21 September, 2026 • 06:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » धार मॉब लिंचिंग : पांच आरोपित गिरफ्तार, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित
देश

धार मॉब लिंचिंग : पांच आरोपित गिरफ्तार, टीआई समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

February 6, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

धार। जिले के मनावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरिकिया में गत दिवस हुई मॉब लिंचिंग के मामले में मुख्यमंत्री कमनलाथ के निर्देश के बाद पुलिस सक्रिय हुई और गुरुवार को पांच आरोपितों को पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि इस मामले में एडीजी विवेक शर्मा ने मनावर टीआई समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर में भर्ती घायलों से मिलने भी पहुंचे।

मनावर में बुधवार को हुई वीभत्स घटना में सांवेर के किसान गणेश पुत्र मनोज पटेल की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राज्य शासन की ओर से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की। इसके साथ ही भीड़ की मारपीट में गंभीर घायल हुए चार किसानों को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में भर्ती करवाकर डॉक्टरों को बेहतर चिकित्सा के निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिले के खरिकिया में क्षेत्र के किसानों को पैसे लेने के बहाने बुलाकर उनके साथ षड्यंत्र कर मारपीट की घटना ना सिर्फ निंदनीय है, बल्कि सभ्य समाज के नाम पर कलंक है। मंत्री सिलावट ने धार पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर से इस संबंध में बात कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

auto

स्वास्थ मंत्री ने कहा कि ‘महज एक अफवाह से गुस्साए लोगों के किसी को पीट-पीट कर मार डालना एवं मौत की कगार तक पहुंचाना अत्यंत दु:खद और गंभीर घटना है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूँ। मैं विश्वास दिलाता हूं कि सरकार पीड़ितों को पूरी मदद एवं न्याय दिलवाएगी, साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर ये सुनिश्चित करेगी की ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो’।

मॉब लीचिंग मामले में एडीजी विवेक शर्मा ने बताया कि मनावर टीआई युवराज सिंह चौहान सहित पांच अन्य पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पांच आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ ही 30 अन्य दोषियों को भी चिन्हित कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। पूरी घटना की जांच के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि इस घटना का एक भी आरोपित बचना नहीं चाहिए।

इंटेलीजेंस एडीजी डॉ. एसडब्ल्यू नकवी ने बताया कि धार के मनावर में बुधवार को भीड़ द्वारा जिन लोगों को पीटा गया, उन्हें खाती समाज के किसानों ने उधारी चुकाने के लिए अपने गांव बुलाया था। वहां उन्हें उधारी की राशि देने के बजाय उनके बारे में फैला दिया कि वे बच्चा चोर हैं और पथराव कर दिया। स्थानीय पुलिस ने भीड़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आरोपितों की पहचान की जा रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मनावर में हुई मॉब लॉन्चिंग की घटना पर प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा है कि घटना को लेकर एसपी और कलेक्टर धार से बात हुई है। सीएम ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं टीम का गठन कर दिया गया है, जिसमें एडिशनल एसपी, सीएसपी, टीआई और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। इस मामले को लेकर वे गृह मंत्री से भी चर्चा करेंगे और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जल्द एक्शन लिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर, शिखरों की रंगाई-पुताई से चमकने लगा महाकाल मंदिर
Next Article तमिल अभिनेता विजय के घर आयकर विभाग का छापा, पैसों से भरे बैग मिले

Related Posts

Headlines

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026
Headlines

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026
Headlines

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

एसपी गौरव की खरी-खरी… जनता को चक्कर कटवाए तो नपेंगे अफसर, तुरंत निपटाएं फाइलें

September 21, 2026

अभियान बसेरा : अब घर बैठे मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, अंचल में ही जमा करें फॉर्म

September 21, 2026

चार महीने से पुलिस को दे रहे थे चकमा, गांव पहुंचते ही दोनों शातिर धराये

September 21, 2026

योगेंद्र साव के बयान पर विजय हांसदा का पलटवार, बोले- मंशा पूरी नहीं होती तो…

September 21, 2026

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.