Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 07:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रांची में टूटा सहवाग का पुराना रिकॉर्ड, किसने तोड़ा… जानें
Headlines

रांची में टूटा सहवाग का पुराना रिकॉर्ड, किसने तोड़ा… जानें

February 24, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सहवाग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर से बेहतरीन बैटिंग की है। उन्होंने 117 गेंद पर 73 रन बनाये। यशस्वी ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 353 रन पर सिमट गई। उसके बाद दूसरे दिन खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 7 विकेट पर 219 रन बना लिये हैं। वह पहली पारी में अभी भी 134 रन पीछे है। यशस्वी के इस सीरीज में सात पारियों में अब तक 618 रन हो गये हैं। वह भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये। इससे पहले भारत के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं। भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये। उनके 2024 में अब तक 23 छक्के हो गये हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम था। वीरेंद्र सहवाग ने 2008 में 22 छक्के लगाये थे। यशस्वी को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम को पीछे छोड़ने का मौका है। स्टोक्स ने 2022 में 26 और मैकुलम ने 2014 में 33 छक्के लगाये थे। यशस्वी इस साल मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

ब्रैडमैन-सोबर्स के क्लब में यशस्वी

लगभग 23 साल के यशस्वी एक टेस्ट सीरीज में 600 या उससे अधिक रन बनाने वाले सातवें खिलाड़ी बन गये। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन, वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, सुनील गावस्कर, दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ, वेस्टइंडीज के जॉर्ज हेडली और ऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : जीत और हार दोनों में समभाव की भावना : गवर्नर

इसे भी पढ़ें : 4 दिनों तक कई ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले……

इसे भी पढ़ें : “गुप्ता ट्रेडर्स से गैंग ने नहीं मांगी रंगदारी”, कुख्यात अमन का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में होल्डिंग टैक्स को लेकर बड़ी खबर… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : जिसने भी देखा सुना, हर किसी का कलेजा दरक गया… जानें

इसे भी पढ़ें : एक ही रात 14 घरों में सेंधमारी, सनसनी

इसे भी पढ़ें : होने वाली थी बिटिया की शादी, पर हो गया कांड… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर में खलबली, रोकना पड़ा ट्रेनों का परिचालन… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसीएम चंपई सोरेन ने सरायकेला को दी बड़ी सौगात… जानें क्या
Next Article आशिक को उठाते ही खुल गया कंकाल का राज… जानें

Related Posts

Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Headlines

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026
Headlines

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026

‘जंगलराज’ का झूठा शिगूफा फुस्स, बंगाल के स्टंट वीडियो को बिहार का बताने वाला नपा

November 3, 2026

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.