Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 10:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गिरिडीह के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : CM चंपई
Headlines

गिरिडीह के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक : CM चंपई

March 4, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM चंपई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : CM चंपई सोरेन ने कहा कि गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। यहां आज 50 हजार लीटर दूध प्रति दिन क्षमता वाले डेयरी प्लांट की नींव रखी गई है। यह डेयरी प्लांट दो से ढाई साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। गिरिडीह के लिए आज एक नया अध्याय जुड़ रहा है। मौका था गिरिडीह के योगीटांड़ में आयोजित “डेयरी प्लांट” के शिलान्यास कार्यक्रम का। CM चंपई सोरेन ने कहा कि यह प्लांट कृषि विभाग द्वारा लगाया जा रहा है। पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की सोच के अनुरूप आज हमारी सरकार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है।

हमारी सरकार ने जन भावनाओं के अनुरूप योजनाएं बनाई

Advertisement Advertisement

CM चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पशुधन योजना से जोड़ने का कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले परिवारों में पशुधन रखने की परंपरा रही है। ग्रामीण लोगों के शहरीकरण होने के बावजूद भी यह परंपरा निरंतर चल रही है। अलग झारखंड बना 24 साल पूरा होने को है, फिर भी झारखंड के लोग अपेक्षा अनुरूप प्रगति नहीं कर सके। पूर्व की सरकारों ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, किसान, मजदूर,गरीब की जरूरत को समझने का प्रयास नहीं किया। झारखंड निरंतर पिछड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल रहा परंतु हमारी सरकार पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की सोच और कुशल नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए यहां की जन भावना एवं जन अपेक्षाओं के अनुरूप योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, यातायात सहित सभी क्षेत्रों में हो रहा है काम

CM चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार यहां के गरीब, किसान, मजदूर सहित सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनबाद, बोकारो तथा गिरिडीह जिला कोयला क्षेत्र में गिने जाते हैं, परंतु यहां के संसाधनों का लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने उठाया है। यहां के लोगों को लाभ मिले, इस उद्देश्य से हमारी सरकार सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। राज्य में 15 हजार किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरों तक के सड़कों को दुरुस्त किया जा रहा है।राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अनेकों महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहे हैं।

हर हाल में किसानों के खेतों तक पाइपलाइन से पहुंचाएंगे पानी

CM चंपई सोरेन ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के धनबाद जिला अंतर्गत सिंदरी में यूरिया कारखाना का उद्घाटन हुआ है। इस कारखाने में उत्पादन हो रहे यूरिया का लाभ झारखंड के किसान तभी ले पाएंगे जब उनके खेतों तक साल के 12 महीने पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाया जाएगा। CM ने कहा कि हमारी सरकार की सोच है कि हम यहां के किसान बंधुओं के खेतों तक हर हाल में पानी पहुंचाएं । साल में तीन बार किसान फसल का उत्पादन कर सके यह हमारा लक्ष्य है। हमारी सरकार यहां के किसानों की ऋण माफी तथा उन्हें सुखाड़ राहत का लाभ देने का कार्य भी कर किया है। हमारी सरकार किसानों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए कृत संकल्पित है।

ये रहे मौजूद

मौके पर विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल सहित अन्य पदाधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : “गुप्ता ट्रेडर्स से गैंग ने नहीं मांगी रंगदारी”, कुख्यात अमन का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में होल्डिंग टैक्स को लेकर बड़ी खबर… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : जिसने भी देखा सुना, हर किसी का कलेजा दरक गया… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविदेशी महिला गैं*गरे*प मामले में झारखंड HC ने लिया स्वत: संज्ञान
Next Article पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिटिक्स में एंट्री, कलपते आवाज में क्या बोल गईं… देखें

Related Posts

Headlines

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026
Headlines

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026
Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG, सरेंडर करना होगा कनेक्शन

March 15, 2026

बिटिया का गला घोंटा, देवर को दी दर्दनाक मौ’त, फिर खुद लटक गई फंदे पर… जानें

March 15, 2026

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.