Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 10 November, 2026 • 09:38 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी में स्वाइन फ्लू की एंट्री! अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग
Headlines

राजधानी में स्वाइन फ्लू की एंट्री! अलर्ट मोड में स्वास्थ्य विभाग

March 6, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
स्वाइन फ्लू
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ranchi : झारखंड में मौसम के बदलते ही लोगों में फ्लू के लक्षण दिखने लगे हैं। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में इन दिनों सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार रांची के एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू के तीन संदिग्ध मरीज मिले हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूरा स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को लेकर विशेष निर्देश जारी किया है। वहीं डॉक्टर लगातार संदिग्ध मरीजों पर नजर बनाए हुए हैं।

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी राकेश कुमार दयाल ने बताया है कि फिलहाल मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जब तक मरीजों की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ भी कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में फ्लू के मरीजों का आना बहुत आम बात है। इसलिए जब भी लोग बारिश के मौसम में बीमार होते हैं तो उनमें सर्दी-खांसी और छींक जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

आइसोलेट किये गये तीनों संदिग्ध मरीज

स्वाइन फ्लू में भी मरीजों में सर्दी-खांसी, नाक का बहना जैसे लक्षण मिलते हैं। इसलिए स्वास्थ्य संस्था ऐसे मौसम में ऐसे लक्षणों से ग्रसित मरीजों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल में जो मरीज मिले हैं उन्हें आइसोलेट कर रखा गया है। उनका सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेज दिया गया है। यदि सैंपल जांच के बाद मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो फिर एच-1एन-1 के ट्रीटमेंट गाइडलाइन के साथ इलाज किया जाएगा।

इस संबंध में गुरुनानक अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सक और लैब संचालिका डॉ पूजा सहाय ने बताया कि वर्तमान में जो भी सैंपल जांच के लिए आ रहे हैं उसमें छह से सात मरीज ऐसे पाए गए हैं, जिनमें एच-1एन-1 जैसे लक्षण मिले हैं। वैसे मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने अब तक स्वाइन फ्लू के एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है।

मांसपेशियों में दर्द और अकड़न, सिर में तेज दर्द, गले में खराश स्वाइन फ्लू के संक्रमण के लक्षण हैं। यह बीमारी संक्रमित है और एक इंसान से दूसरे को हो सकती है। संक्रमित व्यक्ति के छींकने व थूकने से भी दूसरे व्यक्ति में ये संक्रमण फ़ैल सकता है। मालूम हो कि स्वाइन फ्लू एक संक्रामक रोग है, जो एक खास तरह के इन्फ्लूएंजा वायरस से फैलता है। प्रभावित लोगों में सामान्य मौसमी सर्दी के समान लक्षण होते हैं।

इसे भी पढ़ें : “गुप्ता ट्रेडर्स से गैंग ने नहीं मांगी रंगदारी”, कुख्यात अमन का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में होल्डिंग टैक्स को लेकर बड़ी खबर… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : जिसने भी देखा सुना, हर किसी का कलेजा दरक गया… जानें

इसे भी पढ़ें : एक ही रात 14 घरों में सेंधमारी, सनसनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअविनाश कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव
Next Article नवप्रोन्नत 78 और प्रतीक्षारत 31 DSP को मिली पोस्टिंग

Related Posts

Headlines

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026
Headlines

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026
Headlines

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना नगर निगम का 200 Cr का म्यूनिसिपल बॉन्ड NSE में लिस्ट, CM सम्राट ने बजाई घंटी

November 10, 2026

सीएम सम्राट के ऑन-द-स्पॉट फैसले से कांपा लापरवाह सिस्टम… जानें कैसे

November 10, 2026

महापर्व से पहले सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा, 1.09 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में CM ने भेजे 1205.91 Cr.

November 10, 2026

पत्नी की पढ़ाई और नौकरी पर रोक नहीं लगा सकता पति, झारखंड HC का बड़ा फैसला

November 10, 2026

दिवाली के बाद रामायण की ऐतिहासिक छलांग, पांचवें दिन तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

November 10, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.