Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 01:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भाजपा चरणबद्ध तरीके से खत्म करना चाहती है आरक्षण : प्रियंका गांधी
देश

भाजपा चरणबद्ध तरीके से खत्म करना चाहती है आरक्षण : प्रियंका गांधी

February 10, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चरणबद्ध तरीके से आरक्षण की व्यवस्था समाप्त करने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के हाल ही में आए एक फैसले पर सोमवार को ट्वीट कर भाजपा पर यह आरोप लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि राज्य सरकारें नौकरियों एवं पदोन्नती में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं है।

इस संबंध में ट्वीट कर प्रियंका ने कहा कि भाजपा का आरक्षण खत्म करने का तरीका हमें समझना चाहिए। सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) वाले लगातार आरक्षण के खिलाफ बयान देते रहे। दूसरे चरण में उत्तराखंड की भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट में अपील डालती है कि आरक्षण के मौलिक अधिकार को खत्म किया जाए। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश सरकार भी तुरंत आरक्षण के नियमों से छेड़छाड़ शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले दलित आदिवासियों पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ बने कानून को कमजोर करने की कोशिश की। अब संविधान और बाबासाहेब द्वारा दिए बराबरी के अधिकार को कमजोर कर रही है।

इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश के वंचित तबके के साथ एक साजिश के तहत काम किया जा रहा है। यह एक तरह से देशद्रोह है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आरक्षण के संवैधानिक अधिकार होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में बयान दे रही है। महान संघर्षों और कुर्बानियों से यह अधिकार हासिल किए गए थे, जिससे हिंदुस्तान और बेहतर राष्ट्र बन सके। आज एक-एक कर वंचित तबके के अधिकार छीनने की महासाजिश हो रही है। इससे बड़ा देशद्रोह क्या है?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleममता सरकार के बजट में वादों की भरमार, कई नई परियोजनाएं भी
Next Article कोरोनावायरस : जापान के शिप पर सवार 60 और लोगों में मिले लक्षण

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.