Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 01:39 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, इन योजनाओं पर दिया जोर…
Headlines

CM हेमंत ने की हाई लेवल मीटिंग, इन योजनाओं पर दिया जोर…

July 31, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना, सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना एवं अबुआ आवास योजना को लेकर हाई लेवल मीटिंग की, वहीं अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी योजनाओं को पूरी प्लानिंग और तैयारी के साथ धरातल पर उतारे, ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। वहीं, झारखंड लोक सेवा आयोग एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित नियुक्ति प्रक्रियाओं पर CM ने कहा कि नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बड़े पैमाने पर नियुक्ति प्रक्रियाएं चल रही है। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रियाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।
30 अगस्त से शुरू होगा यह कार्यक्रम

“आपकी योजना -आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम 30 अगस्त से शुरू हो जायेगा। यह 15 सितम्बर तक चलेगा। सरकारी महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंच कर दिया जायेगा। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत मिलने वाले आवेदन का निपटारा तुरंत करें, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि मईयां सम्मान योजना शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से प्रति माह एक हज़ार रुपये सम्मान राशि दी जायेगी। मीटिंग में अधिकारियों ने इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर चल रही तैयारियों से CM को अवगत कराया।
गरीब बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित न रहें

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के गरीब बच्चे पैसे की तंगी के चलते उच्च शिक्षा से वंचित ना रहें। इसके लिये स्टूडेंट को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से जोड़ उनकी जिंदगी संवारने-निखारने में पहल करें। इसपर सरकार का विशेष जोर है। CM ने झारखंड अल्पसंख्यक एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण योजना, पोशाक योजना और सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ने पर जोर दिया। सामाजिक एवं व्यक्तिगत स्तर पर वन पट्टा वितरण में गति लाने का निर्देश दिया। वहीं, CM ने सभी जिलों में वन पट्टा वितरण कार्यक्रम का आयोजन करने को कहा। अबुआ आवास योजना के तहत आवास का मॉडल डिजाइन तैयार करने को कहा। इसी डिजाइन के सभी आवास का निर्माण कराया जायें। अबुआ आवास में खपड़ा एवं टाइल्स का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया।

CM हेमंत सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार -प्रसार करने पर जोर दिया, ताकि लोगों तक पक्की जानकारी पहुंच सके। इसके लिए स्थानीय भाषा का इस्तेमाल करने को कहा। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई भी व्यक्ति योजना से वंचित ना रहे। हाई लेवल मीटिंग में मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव वंदना दादेल, सचिव के श्रीनिवासन, सचिव प्रवीण टोप्पो सचिव प्रशांत कुमार, सचिव कृपानंद झा, सचिव विप्रा भाल, सचिव मनोज कुमार एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बक्सी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : देवर ने भाभी को प्रेग्नेंट कर दिया, शोर मचते ही हो गया… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : भारतीय शूटर मनु का पेरिस में जलवा, फाइनल में लगायेगी निशाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleIAS पूजा गई काम से…
Next Article नर्सरी के इस बच्चे की करतूत से हक्का-बक्का रह गये लोग

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.