Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 4 October, 2026 • 02:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य, गुनहगार बचना नहीं चाहिए : PM
Headlines

महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य, गुनहगार बचना नहीं चाहिए : PM

August 25, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

New Delhi : PM मोदी ने कहा कि “महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य पाप है। दोषी कोई भी हो वह बचना नहीं चाहिए। उसको किसी भी रूप में मदद करने वाले बचने नहीं चाहिए। अस्पताल हो, स्कूल हो, दफ्तर हो या फिर पुलिस व्यवस्था के किसी भी स्तर पर लापरवाही होती है, सबका हिसाब होना चाहिए। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए हमारी सरकार कानून को भी लगातार सख्त बना रही है।” मौका था महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन का। मौके पर PM मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए सख्त कानून बनाए हैं। नई भारतीय न्याय संहिता में भी कई कड़े प्रावधान किए गए हैं। पहले की सरकारों के 7 दशक और मोदी सरकार के 10 साल की तुलना की जाए तो देश की बहन-बेटियों के लिए जितना काम उनकी सरकार ने किया है, आजादी के बाद किसी सरकार ने नहीं किया।

PM मोदी ने लखपति दीदी सम्मेलन में 11 लाख नई लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर नवाजा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ढाई हजार करोड़ रुपये का एक रिवाल्विंग फंड जारी किया। इससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूह के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। उन्होंने 5000 करोड़ रुपये का बैंक लोन भी बांटा। इसे 2.35 लाख स्वयं सहायता समूह के 25.8 लाख सदस्यों को फायदा मिलेगा।
PM मोदी ने कहा कि आज समाज और राष्ट्र के विकास में मातृ शक्ति आगे आ रही है और अपना योगदान दे रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने वादा किया था कि वह 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। इसका मतलब है कि महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सालाना 01 लाख से अधिक कमाएंगी। लखपति दीदी केवल बहन बेटियों की कमाई बढ़ाने का अभियान नहीं बल्कि पूरे परिवार और पीढ़ियों को सशक्त बनाने तथा गांव के अर्थतंत्र में बदलाव लाने का माध्यम है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : नेपाल में बड़ा हादसा, 18 भारतीय की द’र्दनाक मौ’त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अनिल अंबानी पर लगा पांच साल का बैन, इतने करोड़ का हर्जाना

इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन की नाराजगी पर क्या बोल गयीं सीता सोरेन… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपहली प्राथमिकता सीटिंग सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की : गुलाम अहमद मीर
Next Article CM हेमंत ने सांसद की दिवंगत पत्नी को दी श्रद्धांजलि, कल्पणा भी रहीं साथ

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026
Headlines

हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

October 3, 2026
Headlines

हुनर और सादगी से लबरेज डॉ जयंत घोष… झारखंड के पहले डॉक्टर जिन्हें मिली ये ऐतिहासिक फेलोशिप

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026

राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 4, 2026

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार

October 3, 2026

हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.