Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 4 October, 2026 • 01:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चंपाई सोरेन ने किया एक और पोस्ट, इस बार क्या लिखा… पढ़ें हू-ब-हू
Headlines

चंपाई सोरेन ने किया एक और पोस्ट, इस बार क्या लिखा… पढ़ें हू-ब-हू

August 27, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चंपाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन ने आज यानी मंगलवार को अपने X हैंडल पर एक और पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिये चंपाई ने कहा कि पार्टी में कोई ऐसा फोरम/मंच नहीं था, जहां मैं अपनी पीड़ा को व्यक्त कर पाता। आगे उन्होंने क्या-क्या लिखा है… पढ़ें हू-ब-हू

जोहार साथियों,
पिछले हफ्ते (18 अगस्त) एक पत्र द्वारा झारखंड समेत पूरे देश की जनता के सामने अपनी बात रखी थी। उसके बाद, मैं लगातार झारखंड की जनता से मिल कर, उनकी राय जानने का प्रयास करता रहा। कोल्हान क्षेत्र की जनता हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही और उन्होंने ही संन्यास लेने का विकल्प नकार दिया।
पार्टी में कोई ऐसा फोरम/मंच नहीं था, जहां मैं अपनी पीड़ा को व्यक्त कर पाता तथा मुझ से सीनियर नेता स्वास्थ्य कारणों से राजनीति से दूर हैं।
आज बाबा तिलका मांझी और सिदो-कान्हू की पावन भूमि संथाल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या हो सकता है कि जिन वीरों ने जल, जंगल व जमीन की लड़ाई में कभी विदेशी अंग्रेजों की गुलामी स्वीकार नहीं की, आज उनके वंशजों की जमीनों पर ये घुसपैठिए कब्जा कर रहे हैं। इनकी वजह से फूलो-झानो जैसी वीरांगनाओं को अपना आदर्श मानने वाली हमारी माताओं, बहनों व बेटियों की अस्मत खतरे में है।
आदिवासियों एवं मूलवासियों को आर्थिक तथा सामाजिक तौर पर तेजी से नुकसान पहुंचा रहे इन घुसपैठियों को अगर रोका नहीं गया, तो संथाल परगना में हमारे समाज का अस्तित्व संकट में आ जायेगा। पाकुड़, राजमहल समेत कई अन्य क्षेत्रों में उनकी संख्या आदिवासियों से ज्यादा हो गई है। राजनीति से इतर, हमें इस मुद्दे को एक सामाजिक आंदोलन बनाना होगा, तभी आदिवासियों का अस्तित्व बच पाएगा।
इस मुद्दे पर सिर्फ भाजपा ही गंभीर दिखती है और बाकी पार्टियां वोटों की खातिर इसे नजरअंदाज कर रही है। इसलिए आदिवासी अस्मिता एवं अस्तित्व को बचाने के इस संघर्ष में, मैने माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जी एवं गृह मंत्री श्री @AmitShah जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का फैसला लिया है।
झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं आम लोगों के मुद्दों एवं अधिकारों के संघर्ष वाले इस नए अध्याय में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
आपका,
चम्पाई सोरेन

Advertisement

जोहार साथियों,

पिछले हफ्ते (18 अगस्त) एक पत्र द्वारा झारखंड समेत पूरे देश की जनता के सामने अपनी बात रखी थी। उसके बाद, मैं लगातार झारखंड की जनता से मिल कर, उनकी राय जानने का प्रयास करता रहा। कोल्हान क्षेत्र की जनता हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही, और उन्होंने ही सन्यास लेने का विकल्प…

— Champai Soren (@ChampaiSoren) August 27, 2024

इसे भी पढ़ें : नेपाल में बड़ा हादसा, 18 भारतीय की द’र्दनाक मौ’त… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाबूलाल मरांडी दिल्ली में, कहीं खफा तो नहीं… जानें
Next Article झारखंड में 10 IPS अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

Related Posts

उत्तर प्रदेश

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026
Headlines

हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

October 3, 2026
झारखंड

बिजली के तारों में दौड़ेगा ‘दिमाग’, आंधी-बारिश में भी नहीं जाएगी लाइट… जानें IIIT रांची का नया प्लान

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

यूपी BJP की नई मीडिया टीम तैयार, किसे मिली क्या जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

October 4, 2026

बाल तेजी से झड़ रहे तो हो जाएं सावधान,कहीं ये कमी तो नहीं

October 4, 2026

राशिफल @ 04 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 4, 2026

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दो दिन में कमाई 100 करोड़ पार

October 3, 2026

हथियार लहराकर लूटने वाले दो धराये, एक पर ह’त्या समेत 17 केस

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.