Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 17 October, 2026 • 12:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चंपाई सोरेन ने X पर फिर किया पोस्ट, लिखा- शुतुरमुर्ग की तरह…
Headlines

चंपाई सोरेन ने X पर फिर किया पोस्ट, लिखा- शुतुरमुर्ग की तरह…

September 13, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चंपाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : पूर्व CM चंपाई सोरेन ने संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर फिर से हेमंत सरकार को घेरा। चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल एक्स पर कहा है कि वोट बैंक के लिए कुछ राजनैतिक दल भले ही आंकड़े छुपाने का प्रयास करें लेकिन शुतुरमुर्ग की तरह रेत में सिर गाड़ लेने से सच्चाई नहीं बदल जाती। हां, वोटर लिस्ट पर नजर डालने से यह स्पष्ट हो जाता है कि हमारी माटी, हमारी जन्मभूमि से हमें ही बेदखल करने में बांग्लादेशी घुसपैठिए काफी हद तक सफल हो गए हैं।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ विद्रोह करने वाले वीर शहीदों की धरती पाकुड़ पूरे संथाल-परगना को बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष की राह दिखाएगी। चंपाई सोरेन ने कहा कि संथाल हूल के दौरान, स्थानीय संथाल विद्रोहियों के डर से अंग्रेजों ने पाकुड़ (झारखंड) में मार्टिलो टावर का निर्माण करवाया था, जो आज भी है। इसी टावर में छिप कर अंग्रेज सैनिक, स्वयं बचते हुये, इसके छेद से बंदूक द्वारा पारंपरिक हथियारों से लैस संथाल विद्रोहियों पर गोलियाँ बरसाते थे। इस वीर भूमि की ऐसी कई कहानियां आज भी बड़े-बुजुर्ग गर्व के साथ सुनाते हैं, लेकिन क्या आपको यह पता है कि आज उसी पाकुड़ में हमारा आदिवासी समाज अल्पसंख्यक हो चुका है?

उन्हाोंने कहा कि पाकुड़ के जिकरहट्टी स्थित संथाली टोला और मालपहाड़िया गांव में अब आदिम जनजाति का कोई सदस्य नहीं बचा है, तो आखिर वहां के भूमिपुत्र कहां गए? उनकी जमीनों, उनके घरों पर अब किसका कब्जा है? इसके साथ-साथ वहाँ के दर्जनों अन्य गांवों-टोलों को जमाई टोला में कौन बदल रहा है? अगर वे स्थानीय हैं, तो फिर उनका अपना घर कहाँ है? वे लोग जमाई टोलों में क्यों रहते हैं? किस के संरक्षण में यह गोरखधंधा चल रहा है? इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने के लिए आगामी 16 सितंबर को आदिवासी समाज द्वारा पाकुड़ जिले के हिरणपुर प्रखंड में “मांझी परगाना महासम्मेलन” का आयोजन किया गया है, जिसमें हम लोग समाज के पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं अन्य मार्गदर्शकों के साथ बैठ कर इस समस्या का कारण समझने तथा समाधान तलाशने पर मंथन करेंगे। इसी दिन बाबा तिलका मांझी और वीर सिदो-कान्हू के संघर्ष से प्रेरणा लेकर हमारा आदिवासी समाज अपने अस्तित्व तथा माताओं, बहनों एवं बेटियों की अस्मत बचाने हेतु सामाजिक जन-आंदोलन शुरू करेगा।

चंपई सोरेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप पाकुड़ या आसपास रहते हैं, तो आइये, इस बदलाव का हिस्सा बनिये। हमें विश्वास है कि ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ विद्रोह करने वाले वीर शहीदों की यह धरती (पाकुड़) पूरे संथाल-परगना को बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ संघर्ष की राह दिखाएगी।

जोहार साथियों !

संथाल हूल के दौरान, स्थानीय संथाल विद्रोहियों के डर से अंग्रेजों ने पाकुड़ (झारखंड) में मार्टिलो टावर का निर्माण करवाया था, जो आज भी है। इसी टावर में छिप कर अंग्रेज सैनिक, स्वयं बचते हुये, इसके छेद से बंदूक द्वारा पारंपरिक हथियारों से लैस संथाल विद्रोहियों पर…

— Champai Soren (@ChampaiSoren) September 13, 2024

इसे भी पढ़ें : लोबिन के BJP में जाने के बाद JMM का तंज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : “हम किसी को किडनैप करके नहीं लाते”… क्या बोल गये हिमंत सरमा… देखें

इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन से मिले हिमंता सरमा, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : JMM के लोबिन BJP में शामिल, बोले- आज तीर धनुष में दम नहीं

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticlePM मोदी झारखंड में करेंगे रोड शो, कब और कहां… जानें
Next Article उत्पाद सिपाही के लिये दौड़ने वाले एक और कैंडिडेट की गयी जान… जानें

Related Posts

Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.