WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। रांची के बुंडू में असमाजिक तत्वों द्वारा बीती रात सरकारी दीवारों पर पोस्टर चिपकाया गया। पोस्टर के माध्यम से जमीन दलालों को चेतावनी दी गयी है और उनसे रुपयों की मांग की गयी है।
इस संबंध में बुडू थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के चार- पांच सरकारी दीवारों में नक्सली बन कर लोगों को डराने के लिए फर्जी लोगों द्वारा पोस्टर चिपकाया गया है। इसकी जानकारी आज अहले सुबह ग्रामीणों से मिलने पर हुई। उन सभी पोस्टरों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस का मानना है कि यह काम जमीन का कारोबार करने वालों को डरने के लिए किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है। पोस्टर में कहीं पर भी किसी नक्सली संगठन का कोई नाम नहीं है। यदि किसी भी संगठन द्वारा पोस्टर चिपकाया जाता तो उसमें उस संगठन का नाम होता।

