Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 11:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ताजनगरी में उप्र की कला संस्कृति के रंग देखकर अभिभूत हुए ट्रम्प
देश

ताजनगरी में उप्र की कला संस्कृति के रंग देखकर अभिभूत हुए ट्रम्प

February 24, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजनगरी में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत में उत्सव का माहौल नजर आया। ट्रम्प के ताजनगरी में कदम रखने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनेर भी आये हैं। खेरिया एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रम्प की अगवानी की। इसके बाद सड़क मार्ग पर भव्य स्वागत के बीच ट्रम्प ने परिवार के साथ ताजमहल का दीदार किया।

सूर्यास्त से पहले सुनहरे रंग की आभा ने मन मोहा
सूर्यास्त से पहले सुनहरे रंग की आभा में विश्व प्रसिद्ध ताज की पहली झलक पाते ही ट्रम्प और मेलानिया उसकी खूबसूरती के मुरीद हो गए और ऐसा लगा कि जैसे वह मन में कह रहे हों वाह ताज वाह। गाइड नितिन सिंह रिंकू ने जब ट्रम्प दम्पति को ताजमहल के बारे में जानकारी दी तो दोनों ध्यान से सुनते नजर आए। ट्रम्प ने ताज को भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर बताया। उन्होंने आगंतुक पुस्तिका में लिखा कि ताज ने चकित और प्रेरित किया, ताजमहल भारतीय संस्कृति की विविधतापूर्ण सुंदरता है।

Advertisement

डायना बेंच पर यादगार तस्वीर खिंचवाई
डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी पत्नी मेलानिया के साथ डायना बेंच पर यादगार तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने मेलानिया का हाथ थामे ताज की खूबसूरती को निहारा। ट्रम्प की बेटी इवांका भी पति के साथ ताज की खूबसूरती देखकर मनमोहित हो गईं। उन्होंने भी डायना बेंच पर तस्वीर खिंचवाई।

इससे पहले खेरिया एयरपोर्ट पर ब्रज की संस्कृति से जुड़े मयूर नृत्य देखकर ट्रम्प और मेलानिया मंत्रमुग्ध हो गए। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कलाकारों की प्रशंसा अपने ‘वेलडन’ अंदाज में करते हुए गुड और ग्रेट भी बोला। इस दौरान उनकी बेटी इवांका ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

बिल क्लिंटन ने सन्नाटा देख बताया था ‘भूतहा शहर’
दरअसल इससे पहले जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ताज का दीदार करने पहुंचे थे। तब उनकी सुरक्षा को लेकर पूरा रूट खाली कर दिया गया था। इस दौरान पसरे सन्नाटे को लेकर उन्होंने इसे ‘भूतहा शहर’ की संज्ञा दे डाली थी। इसलिए इस बार जब अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति ताजगरी पहुंचे तो उनका कदम-कदम पर इतना भव्य स्वागत किया गया कि वह बेहद अभिभूत नजर आए।

चौराहों पर बने मंचों पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन
वीआईपी मार्ग पर अलग अलग चौराहों पर बने मंचों पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। ट्रम्प के रास्ते के 21 चौराहों पर बनाए गए सभी मंचों पर कलाकारों ने नृत्य, नाटिका से लेकर कठपुतली शो का प्रदर्शन किया। मयूर नृत्‍य से लेकर बुंदेलखंड के नृत्‍यों ने समां बांध दिया। वहीं चरकुला के साथ फूलों की होली भी खेली गई।

रिश्ते को भावनात्मक रूप से किया परिभाषित
आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक के 15 किलोमीटर क्षेत्र में लगाए गए लगभग एक हजार होर्डिंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ट्रम्प की दोस्ती का नमूना प्रदर्शित करते नजर आए। इसमें ‘दो महान देश-एक बेमिसाल दोस्ती’ और अतिथि देवो भव: जैसे शब्दों का प्रयोग करके इस रिश्ते को भावनात्मक रूप से परिभाषित किया गया।

फूलों की सजावट से महकती नजर आयी सड़कें
आगरा एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक इस स्वागत से ट्रम्प दम्पति बेहद उत्साहित नजर आए। फूलों की सजावट से सड़कें महकती नजर आयी और भारत-अमेरिका के फहराते ध्‍वज दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की गवाही दे रहे थे। एयरपोर्ट से निकलकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का काफिला होटल अमर विलास में पहुंचा। यहां से गोल्फ कार्ट में ताजमहल देखने के लिए वे रवाना हुए। ट्रम्प के स्वागत के लिए ताजमहल ताज परिसर को भी फूलों से सजाया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनौजवानों की प्रतिभा को तराशने का काम करेगी सरकार : हेमन्त सोरेन
Next Article इस्लामिक आतंकवाद भारत और अमेरिका के लिए साझा चुनौती : ट्रम्प

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.