Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 10:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » थमा नहीं जाफराबाद बवाल : भीड़ में चली गोली, सिपाही की मौत
Headlines

थमा नहीं जाफराबाद बवाल : भीड़ में चली गोली, सिपाही की मौत

February 24, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में यमुनापार में बीती शाम हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह से ही एक फिर प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए। इधर पुलिस ने भी रविवार की घटना को देखते हुए भारी पुलिस बल को तैनात किया लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर दिया। उग्र लोगों ने आठ दुकानों व चार बाइक में आग लगा दी। इसी बीच भीड़ में से एक व्यक्ति ने गोली चला दी जिससे एक सिपाही रत्न लाल की मौत हो गई। यह सिपाही गोकूलपुरी एसीपी ऑफिस में तैनात था और उपद्रवियों के बवाल की सूचना पर मौके पर तैनात था। खबर लिखे जाने तक बवाल जारी है।

रविवार शाम से शुरू हुआ था बवाल
कई दिनों से चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बीच रविवार शाम बवाल हो गया। जाफराबाद रोड पर मौजपुर तिराहे के पास सीएए के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते-देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। करीब दो घंटे तक पुलिस और सुरक्षाकर्मी असहाय बने रहे। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। किसी के सिर फूटे तो किसी के हाथ, पैर और शरीर पर चोटें आईं। पत्थर के साथ कांच की बोतलें भी फेंकी गईं। इसके अलावा कुछ लोगों को पकड़कर पीटा भी गया। इस दौरान घरों से हवा में गोलियां भी चलाई गईं। मौके पर 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मामला बढ़ता देख दो मेट्रो स्टेशन को बंद करना पड़ा।

Advertisement

कहीं आगजनी तो कही चली गोली
जाफराबाद में सीएए के विरोध में बैठे प्रदर्शनकारी सोमवार सुबह दोबारा उग्र हो गये। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने जय श्रीराम और देश के गद्दारों को, गोली मारो.. के साथ विरोधियों पर लट्ठ बजाओ के नारे लगने लगे। कर्दमपुरी,सिग्नेचर ब्रिच के पास उग्र लोगों ने बाइकों में आग लगा दी। मौजपुर में प्रदर्शन के बीच एक व्यक्ति ने गोली चला दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस्लामिक आतंकवाद भारत और अमेरिका के लिए साझा चुनौती : ट्रम्प
Next Article कामरूप (मेट्रो) सीजेएम कोर्ट ने शरजील को फिर भेजा चार दिनों की रिमांड पर

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.