Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 03:33 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुपौल को 495 करोड़ की सौगात दे गये CM नीतीश, क्या बोले… देखें
Headlines

सुपौल को 495 करोड़ की सौगात दे गये CM नीतीश, क्या बोले… देखें

October 24, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : CM नीतीश कुमार ने आज यानी बुधवार को सुपौल में करीब 495 करोड़ (22,497.73 लाख) रुपये की 99 योजनाओं का उद्धाटन और 26,919.17 लाख रुपये की लागत वाली 112 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सुपौल जिला के किशनपुर प्रखंड स्थित मलाढ़गांव के वार्ड नंबर-12 (महादलित टोला) का भ्रमण कर विकासात्मक योजनाओं का जायजा भी लिया। भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक पोखर में छठ घाट निर्माण, मिट्टी सह पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य एवं मलाढ़ पंचायत के 4 वार्डों में सोलर लाइट लगाने के कार्य से संबंधित शिलापट्ट का अनावरण कर उद्धाटन किया।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक पोखर का मुआयना किया। मुआयना के क्रम में मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक पोखर में मछली का जीरा (मत्स्य अंगुलिका) भी छोडा़। साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोखर के एक तरफ जिस तरह से सीढ़ीनुमा घाट का निर्माण कराया गया है, उसी प्रकार पोखर के तीनों तरफ भी सीढीनुमा घाट का निर्माण कराएं ताकि लोगों को छठ व्रत, अनुष्ठान आदि के दौरान स्नान करने में सहूलियत हो। उन्होंने कहा कि जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत हमलोगों ने सभी सार्वजनिक कुआं, तालाब, पोखर आदि का जीर्णोंद्धार कराया है। जल और हरियाली के बीच ही जीवन सुरक्षित है इसलिए लोगों को जल और हरियाली की महत्ता समझनी चाहिए। पोखर के समीप मुख्यमंत्री ने पौधारोपण भी किया।

Advertisement Advertisement

मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहित अन्य कई विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय मलाढ़ का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई एवं उन्हें मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। शिक्षकों द्वारा कविता और खेल के माध्यम से छोटे बच्चों को दी जा रही शिक्षा की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ठीक ढंग से बच्चों का ज्ञानवर्द्र्धन कर रहे हैं। इस तरीके से छोटे बच्चे जल्दी और ज्यादा सीखेंगे, इससे उनकी समझ बढ़ेगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस तरह के 105 विद्यालय जिला में संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी केद्रं भी बनवा रहे हैं।

CM ने प्राथमिक विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों तथा निर्मित होनेवाले भवनों के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके बाद समेकित बाल विकास परियोजना का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण कर बच्चों से बात की। बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां नियमित रुप से पढ़ाई होती है और संचालित योजनाओं का लाभ भी हमें समय से मिलता है। समाज कल्याण विभाग अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा दिव्यांगजनों के लिए स्वीकृत बैटरी चलित ट्राई साईकिल की चाबी मुख्यमंत्री ने लाभुकों को भेटं की।

CM ने मलाढ़ पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में जिला लोक शिकायत निवारण से संबंधित ‘समाधान पुस्तिका’ का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार स्टूडेटं क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम, कृषि यांत्रिकीकरण योजना, मखाना भंडार गृह योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत अनुदान, अनुकंपा आधारित नियोजन पत्र, मुख्यमंत्री ग्राणीण आवास योजना, मुख्यमंत्री निःशक्त विवाह योजना, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना आदि के तहत चयनित लाभुकों को सांकेतिक चेक एवं स्वीकृति पत्र प्रदान किया। अभियान बसेरा-2 के लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री ने बंदोबस्ती का पर्चा वितरित किया।

CM ने सरायगढ़ में 2990 लाख रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-327ए के नवनिर्मित टू लेन आर0ओ0बी0 सह पहुंच पथ के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्धाटन किया। सुपौल जिला अंतर्गत 3911.34 लाख रुपये की लागत से बैरिया मंच-मुंगरार पथ में नवनिर्मित पहुंच पथ सहित उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, 1438.80 लाख रुपये की लागत से वीरपुर-बसमतिया पथ के चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 1302.20 लाख रुपये की लागत से एन0एच0-327ए परशरमा रोड से बी0एस0एस0 कॉलेज होते हुए चयन सिंह पट्टी तक सड़क चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य तथा 2639.75 लाख रुपये की लागत से एन0एच0-327ई से मोहनियां पी0डब्लू0डी0 पथ भाया मरीचा, जगतपुर एवं कटैया टोला पथ के चैड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्धाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कई पथों का उद्घाटन किया गया है। इन सड़कों के बन जाने से लोगों को आवागमन में अब और अधिक सहूलियत होगी। सड़कें ठीक ढंग से मेंटेन रहे, इसका विशेष रुप से ख्याल रखें।

CM ने 6.82 करोड़ की लागत से सुपौल जिला में नवनिर्मित मॉडल थाना भवन भपटियाही सहित कुल 2 पुलिस भवनों का उद्घाटन एवं 24.26 करोड़ की लागत से निर्मित 200 महिला सिपाही बैरक तथा 6 थाना भवनों के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उद्घाटन के पश्चात् नवनिर्मित थाना भवनों का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण भी किया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एव जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री को पुष्प-गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेटं कर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, सासंद दिलेश्वर कामत, विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, विधायक रामविलास कामत, विधायक वीणा भारती, बिहार विधान परिषद् के पूर्व कार्यकारी सभापति हारुन रशीद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सहरसा के प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार, कोसी प्रक्षेत्र के डीआीजी मनोज कुमार, डीसी कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव सहित अन्य गणमान्य शख्स एवं आला अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों को पलामू पुलिस की तीखी चोट… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : 68 सीटों पर लड़ेगी भाजपा, AJSU-JDU-LJP का हाल… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleRJD की ममता भुइयां सपा में शामिल, सदस्यता लेते ही छलके आंसू
Next Article नॉमिनेशन से पहले इस निर्दलीय कैंडिडेट के घर ED का छापा

Related Posts

Headlines

पुलिस भर्ती पेपर विवाद पर सख्त हुए सीएम, बोले- मर्यादा का रखें ध्यान

March 15, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026
जॉब/एजुकेशन

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का धमाकेदार फाइनल, वेस्ट बंगाल ने मा’री बाजी

March 15, 2026

पुलिस भर्ती पेपर विवाद पर सख्त हुए सीएम, बोले- मर्यादा का रखें ध्यान

March 15, 2026

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026

‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.