Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 03:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक स्थगित
देश

आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक स्थगित

March 14, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

नई दिल्ली।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की बेंगलुरु में 15 मार्च से 17 मार्च तक होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा स्‍थगित कर दी गई है। केंद्र सरकार के एडवाइजरी के मुताबिक यह फैसला लिया गया है। महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस से निपटने के लिए सामूहिक कार्यक्रम और जलसे को रोके जाने के फरमान के बाद एहतियात के तौर पर आरएसएस की ओर से यह फैसला किया गया है।

आरएसएस के सरकार्यवाह सुरेश (भय्याजी) जोशी ने शनिवार को संदेश जारी कर कहा कि महामारी कोविड-19 की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए एवं केंद्र तथा राज्य सरकारों द्वारा निर्देशित सूचना तथा परामर्श के प्रकाश में बेंगलुरु में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा को स्थगित किया जाता है। उऩ्होंने कहा कि सभी स्वायंसेवक अपने-अपने क्षेत्र में जागरुकता लाने एंव इस चुनौती का सामना करने के लिए शासन एंव प्रशासन का सहयोग करे। उऩ्होंने कहा कि स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के गाइडलाइन के मुताबिक प्रतिनिधि सभा को अगली सूचना तक के लिए रोक दिया गया है। संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत की अगुआई में यहां कार्यकारी मंडल की बैठक चलती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु के चेन्ननहल्ली में 15 से 17 मार्च तक होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में 1500 कार्यकर्ता भाग लेने वाले थे, जिसमें अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल के साथ देश के 44 प्रांतों से निर्वाचित प्रतिनिधि, विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्र सेविका समिति की कार्यकर्ता शामिल थीं। इनके अलावा 35 अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष व महासचिव, विहिप के अध्यक्ष जस्टिस वीएस कोकजे, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष सुबैय्या षणमुगम, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष साजी नारायण, विद्या भारती के अध्यक्ष रामकृष्ण राव, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष जगदेव उरांव, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, सक्षम के अध्यक्ष दयाल सिंह पवार व अन्य बैठक में आमंत्रित थें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश में 2024 तक हर तीसरे लोकसभा क्षेत्र में होगा मेडिकल कालेज: अमित शाह
Next Article ईरान ने अमेरिकी सेना को क्षेत्र से बाहर जाने के लिए कहा

Related Posts

Headlines

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026
Headlines

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026
Headlines

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ओडिशा बैंक के 8 किलो सोना लूटकांड की खबर से मिला क्लू, फिर बरही में बोल दिया धावा, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

May 3, 2026

भोर के सन्नाटे में एनकाउंटर, बीजेपी नेता के भांजे के ह’त्यारे का चैप्टर क्लॉज

May 3, 2026

हजारीबाग बैंक लूट केस : सरगना समेत 3 वाराणसी से गिरफ्तार

May 3, 2026

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.