Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 10:41 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भारत में कोरोना के अब तक 1215 मामले, तीसरे स्टेज में नहीं पहुंचा है कोरोना
देश

भारत में कोरोना के अब तक 1215 मामले, तीसरे स्टेज में नहीं पहुंचा है कोरोना

March 30, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली. 30 मार्च। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोनावायरस का संक्रमण अभी कम्युनिटी लेवल पर नहीं पहुंचा है, यह लोकल लेवल पर ही ट्रांसमिट हो रहा है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि समाज के हर एक व्यक्ति को सहयोग करना होगा, वरना अब तक संक्रमण को रोकने के जो भी नतीजे सामने आए हैं, वह सब जीरो हो जाएंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि 100 फीसदी अलर्ट रहें और देश को इस बीमारी से निजात दिलाने में अपना योगदान दें।
लव अग्रवाल ने कहा- अगर किसी को संदेह है कि उसे संक्रमण है तो वह उसे छिपाए नहीं। दहशत में आने की जरूरत नहीं है।
कोरोना पर यह 7 अहम अपडेट
1. लव अग्रवाल ने बताया- भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड को स्थानीय निर्माताओं के साथ मिलकर अगले 2 महीने में 30 हजार वेंटिलेटर बनाने को कहा गया है। नोएडा के एग्वा हेल्थकेयर को एक महीने में 10 हजार वेंटिलेटर बनाने को कहा गया है। वहां से अप्रैल के दूसरे हफ्ते में सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है।
2. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अगले हफ्ते से रोजाना 20 हजार एन-99 मास्क बनाना शुरू कर देगा। दो घरेलू निर्माता प्रतिदिन 50 हजार एन-95 मास्क बना रहे हैं। अगले हफ्ते तक यह संख्या एक लाख मास्क प्रतिदिन हो जाएगी।
देश के अस्पतालों में 11 लाख 95 हजार एन-95 मास्क हैं। दो दिन में 2 लाख मास्क बांटे जा चुके हैं।
3. तीन लाख कवर ऑल सूट (पूरे शरीर को ढंकने वाले सूट) देशभर के अस्पतालों में उपलब्ध हैं। 4 अप्रैल तक विदेश से 3 लाख विशेष सूट और मिल जाएंगे। 11 घरेलू निर्माताओं को 21 लाख सूट का ऑर्डर दिया गया है।
4. 10 लाख पीपीई किट्स( प्रोटेक्टिव सूट) सिंगापुर से मंगाई जा रही हैं। इसकी आपूर्ति जल्द ही हो जाएगी। 10 हजार सूट रेड क्रॉस ने डोनेट किए हैं। इनका वितरण किया जा रहा है।
5. कोरोना की जांच के लिए 115 सरकारी और 47 निजी लैब हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ के द्वारा चिकित्सकों की ट्रेनिंग करवाई जा रही है।
6. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा- अब तक 38,442 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 3,501 टेस्ट कल (रविवार) किए गए थे।
7. आईसीएमआर ने कहा कि हम अभी भी अपनी परीक्षण क्षमता के 30% से कम हैं। पिछले तीन दिनों में 1,334 परीक्षण निजी प्रयोगशालाओं में किए गए हैं।
आज 70 संक्रमित मिले, सबसे ज्यादा 17 तमिलनाडु में
कोरोनावायरस के आज 70 नए मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 17, महाराष्ट्र में 12, मध्यप्रदेश में 8, गुजरात में 6, राजस्थान में 4, जम्मू-कश्मीर में 7, आंध्रप्रदेश में 2, जबकि पंजाब, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ और अंडमान-निकोबार में 1-1 संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1209 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। सरकार के आंकड़ों में अभी संक्रमितों की संख्या 1071 है। इनमें से 99 ठीक हो गए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘वंडर वुमन 1984’ की रिलीज डेट टली, अब 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
Next Article रांची में पकड़े गये 17 विदेशी नागरिक, पुलिस ने इसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.