Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 05:55 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गर्मी में हो सकती है पानी की किल्लत, वैकल्पिक जुगाड़ में जुटा खूंटी प्रशासन
Headlines

गर्मी में हो सकती है पानी की किल्लत, वैकल्पिक जुगाड़ में जुटा खूंटी प्रशासन

March 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पानी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Khunti : खूंटी में मार्च महीने से जल संकट गहराने लगा है। शहर के दर्जनों चापाकल से पानी आना बंद हो गया है, और तजना वीयर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। तजना वीयर से शहर के करीब 4,222 घरों में पाइपलाइन के जरिए पेयजल की सप्लाई की जाती है, लेकिन वर्तमान में वीयर में मात्र तीन फीट से भी कम पानी बचा है। इसे देखते हुए नगर पंचायत ने पानी की राशनिंग शुरू कर दी है।

एक टाइम हो रही पानी की सप्लाई

Advertisement Advertisement

नगर पंचायत की ओर से अब केवल एक बार सुबह के समय एक घंटे के लिए पानी की सप्लाई की जा रही है। इससे स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में पेयजल की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

जलापूर्ति ठप होने का खतरा

तजना वीयर के पंप ऑपरेटर के अनुसार, अगर बारिश नहीं हुई तो अगले 5-6 दिनों में जलापूर्ति ठप हो सकती है। वर्तमान में वीयर का जलस्तर तेजी से कम हो रहा है, और महज ढाई फीट पानी बचा है। बारिश होने पर जलापूर्ति की स्थिति में सुधार हो सकता है। पिछले साल अप्रैल के पहले सप्ताह तक वीयर से पानी की सप्लाई हुई थी, लेकिन इस साल मार्च में ही वीयर सूखने के कगार पर है।

अप्रैल में जल संकट की आशंका

अप्रैल में पेयजल के लिए शहर में हाहाकार मच सकता है। शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पानी की आवश्यकता दोगुनी हो गई है, लेकिन 60 करोड़ की योजना में पानी की उपलब्धता के लिए वीयर या डैम निर्माण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। नतीजतन, तजना वीयर का अत्यधिक दोहन हो रहा है, जिससे पानी की कमी हो रही है।

जल संकट से निपटने की तैयारी

नगर पंचायत की प्रशासक सृष्टि दिप्रिया मिंज ने कहा कि पेयजल संकट से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि यदि समस्या बढ़ती है, तो टैंकर से जलापूर्ति शुरू की जाएगी। पंचायत के पास छह टैंकर हैं, और जरूरत पड़ने पर किराए पर टैंकर लेकर पानी की आपूर्ति की जाएगी।

प्रशासक ने आम लोगों से अपील की है कि सुबह जलापूर्ति होने पर जल सहेज कर रखें। शहर में करीब 376 चापाकल हैं, जिनमें से लगभग 250 चालू हैं, और छह डीप बोरिंग भी हैं, जिनसे टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जा सकती है।

इसे भी पढे़ं : हजारीबाग को क्यों मिला मिनी अयोध्या का दर्जा… जानें
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअमित अग्रवाल को झारखंड हाई कोर्ट से तगड़ा झटका
Next Article लोगों की चीख-चित्कार से फिर दहल उठी ‘मौ*त की घाटी’

Related Posts

Headlines

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026
Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रजरप्पा में छात्रा के कपड़े फाड़ ते’जाब से ज’लाने की दी धमकी, संदेही गुनहगार सलाखों के पीछे

April 28, 2026

राशिफल @ 28 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 28, 2026

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.