WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची, 07 अप्रैल। खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने मंगलवार को अनगड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया । वहां पुरुष एवं स्त्री कोरोनटाईन वार्ड में भर्ती लोगों के लिए प्रबंधन से हर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। पौष्टिक आहार एवं साफ़ सफाई का खास कर ध्यान रखने को कहा।
उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन खिजरी विधायक राजेश कच्छप अपने क्षेत्र में जनता के बीच मौजूद रहते हैं एवं समस्याओं को दूर करते हैं। उनके क्षेत्र में जितने भी स्वास्थ्य केंद्र है। उन्होंने सबका जायजा लिया और सहयोग कर रहे हैं।

