Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 02:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » IPL 2025 : शानदार जीत के साथ टॉप पर पहुंची RCB
Headlines

IPL 2025 : शानदार जीत के साथ टॉप पर पहुंची RCB

May 4, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Singapore : RCB यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 52वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर 2 रन की रोमांचक जीत हासिल की। RCB की टीम 16 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है। यह बेंगलुरु की लगातार चौथी जीत है। जबकि प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी चेन्नई ने लगातार चौथा मैच गंवाया। बेंगलुरु ने उसे इस सीजन के दोनों मैच में हराया।

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 213 रन का स्कोर खड़ा किया। RCB के लिए विराट कोहली और जैकब बैथल ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 97 रन का साझेदारी की। यह जोड़ी बैथन (53 रन) के आउट होने से टूटी। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (17 रन), कप्तान रजत पाटीदार (11 रन) और जीतेश शर्मा (7 रन) के विकेट जल्दी गिरे। लेकिन दूसरे छोर पर कोहली खेलते रहे और इस आईपीएल सीजन का सातवां अर्धशतक लगाया। हालांकि वो अपनी पारी को ज्यादा दूर नहीं ले जा सके और 62 रन के निजी योग पर आउट हुए। आखिर में रोमारियो शेफर्ड की 14 गेंदों में नाबाद 53 रन की धमाकेदार पारी ने टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। टिम डेविड 2 रन बनाकर नाबाद रहे।

auto

चेन्नई की ओर से मथीशा पथिराना ने तीन विकेट चटकाए, जबकि नूर अहमद और सैम करन को एक-एक सफलता मिली।

वहीं, 214 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम भी रफ्तार की गाड़ी पर सवार रही। टीम को ओपनर आयुष म्हात्रे और शेक राशिद ने तेजी से रन बनाते हुए 4.3 ओवर में टीम का स्कोर 51 तक पहुंचा दिया। हालांकि इसी स्कोर पर टीम को पहला झटका राशिद (14 रन) के तौर पर लगा। इसके बाद सैम करन भी मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा ने म्हात्रे का जोरदार साथ दिया। दोनों के बीच 64 गेंदों में 114 रन की साझेदारी हुई। इस बीच म्हात्रे 94 रन बनाकर आउट हो गए। आखिर में डेवाल्ड ब्रेविस (शून्य रन), महेंद्र सिंह धोनी (12 रन) भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके। आखिर में तीन गेंदों पर 13 रन की जरूरत थी तो शिवम दुबे बैटिंग करने आए और पहली गेंद पर 6 रन मारा, जो नो बॉल भी हुई। लेकिन अगली दो गेंदों पर कोई बाउंड्री नहीं आई और चेन्नई लक्ष्य से दो रन दूर रह गई।

RCB के लिए लुंगी नगिडी ने तीन बल्लेबाजो को आउट किया। जबकि क्रुणाल पांड्या और यश दयाल को एक-एक सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें : बैंक ऑफ बड़ौदा में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती… जानें वेतन

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार का मोस्ट वांटेड बिल्डर रांची से धराया, दो पत्नियों के साथ मिल करता था ठगी
Next Article राशिफल @ 04 मई 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दरोगा भर्ती और BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी

September 15, 2026

कामकाजी महिलाओं के आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं, HASP में हुई पॉश ट्रेनिंग

September 15, 2026

राशिफल @ 15 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 15, 2026

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.