Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 04:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » एक कॉल से आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, कैसे बचें… जानें
अन्य खबरें

एक कॉल से आपका बैंक अकाउंट हो सकता है खाली, कैसे बचें… जानें

May 18, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कॉल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : फोन कॉल्स में हमारी पहचान का सबसे अहम हिस्सा हमारी आवाज होती है। जब कोई हमें फोन करता है, तो हम बिना चेहरा देखे सिर्फ आवाज सुनकर पहचान लेते हैं कि सामने वाला कौन है। इसी का फायदा उठाकर साइबर क्रिमिनल्स ‘वॉयस क्लोनिंग स्कैम’ को अंजाम दे रहे हैं।

इस स्कैम में साइबर क्रिमिनल्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से किसी व्यक्ति की आवाज कॉपी करते हैं। इसके बाद वे उस व्यक्ति के परिवार के सदस्यों, दोस्तों या ऑफिस के कलीग को कॉल करके पैसे या संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। इस प्रकार के स्कैम से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Advertisement

वॉयस क्लोनिंग स्कैम कितना खतरनाक है?

साइबर एक्सपर्ट ईशान सिन्हा के अनुसार, इस स्कैम में साइबर क्रिमिनल्स लोगों को इमोशनली ब्लैकमेल करते हैं। वे पहले किसी व्यक्ति की आवाज क्लोन करते हैं और फिर उसके किसी परिचित को कॉल करके अपहरण, एक्सीडेंट या किसी मुसीबत में होने का नाटक करते हैं। जब कोई अपने परिचित की जानी-पहचानी आवाज सुनता है, तो वह बिना शक किए उस पर भरोसा कर लेता है और मदद के नाम पर पैसे ट्रांसफर कर देता है।

वॉयस क्लोनिंग के लिए आवाज कैसे कॉपी की जाती है?

साइबर क्रिमिनल्स वॉयस क्लोन करने के लिए एक छोटे से वॉयस सैंपल की जरूरत होती है। कुछ एप्स महज 3 सेकंड के ऑडियो की मदद से आवाज क्लोन कर सकते हैं। ये ऑडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो से प्राप्त किए जा सकते हैं। वॉयस क्लोनिंग में आवाज और असली आवाज के बीच मामूली अंतर होता है, जिसे पहचानना मुश्किल हो सकता है।

खुद को वॉयस क्लोनिंग स्कैम से कैसे बचाएं?

साइबर एक्सपर्ट ईशान सिन्हा ने वॉयस क्लोनिंग स्कैम से बचने के कुछ उपाय बताए हैं:

  1. पहचान वेरिफाई करें : अगर कोई परिचित व्यक्ति अचानक पैसे मांगता है, तो पहले उसकी पहचान को वेरिफाई करें। कॉल काटकर सीधे उस व्यक्ति से संपर्क करें।

  2. कॉलर आईडी का उपयोग करें : हमेशा अपने स्मार्टफोन में कॉलर आईडी फीचर को इनेबल रखें। इससे कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन का पता चल सकता है।

  3. संदिग्ध कॉल पर सवाल पूछें : अगर कोई परिचित व्यक्ति नए नंबर से पैसे मांगता है, तो उस कॉल को तुरंत काट दें और असली नंबर पर कॉल करें। कॉलर से कुछ व्यक्तिगत सवाल पूछें।

  4. वीडियो कॉल करें : अगर फिर भी शक हो, तो उस व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात करें। संतुष्ट होने पर ही पैसे ट्रांसफर करें।

  5. एजेंसी के नंबर से कॉल : अगर किसी एजेंसी के नंबर से पैसे की डिमांड की जा रही है, तो कॉल को काटकर अपनी तरफ से फोन लगाएं।

संदिग्ध कॉल आने पर क्या करें?

अगर किसी परिचित की आवाज में कोई संदिग्ध कॉल आए, जिसमें पैसे मांगने या किसी आपात स्थिति का दावा किया जाए, तो घबराने की बजाय ध्यान से जांच करें। आवाज में बनावटीपन की पहचान करें। अगर कॉलर जल्दी में पैसे ट्रांसफर करने के लिए दबाव डाल रहा है, तो सावधान हो जाएं। फोन काटकर उसी व्यक्ति को उनके रजिस्टर्ड नंबर पर कॉल करें और परिवार के अन्य सदस्यों या दोस्तों से भी पुष्टि करें।

साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत करें

अगर आपको लगता है कि यह वॉयस क्लोनिंग स्कैम है, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) पर शिकायत करें। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें। अगर आप पहले ही पैसे भेज चुके हैं, तो तुरंत बैंक से संपर्क करें और ट्रांजैक्शन रोकने की कोशिश करें।

सतर्क रहें और सुरक्षित रहें!

इसे भी पढ़ें : बिहार का पहला विश्वविद्यालय जहां AI की पढ़ाई होगी… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिहार का पहला विश्वविद्यालय जहां AI की पढ़ाई होगी… जानें
Next Article CM हेमंत सोरेन के चाचा जगदीश सोरेन नहीं रहे

Related Posts

Headlines

रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ हिट, 7 जिलों से खोज निकाले 61 गुमशुदा मोबाइल

September 25, 2026
Headlines

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026
Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ हिट, 7 जिलों से खोज निकाले 61 गुमशुदा मोबाइल

September 25, 2026

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.