Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 1 May, 2026 • 11:39 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जानिए कोरोना की दवा पर दुनियाभर हो रहे रिसर्च अभी किस स्टेज में हैं
Headlines

जानिए कोरोना की दवा पर दुनियाभर हो रहे रिसर्च अभी किस स्टेज में हैं

April 13, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

कोरोना महामारी से अब तक दुनियाभर में 1,14,248 लोगों की मौत हो गई है। 18 लाख से ज्‍यादा लोग संक्रमित हैं। कोरोना वायरस का अभी कोई इलाज नहीं खोजा जा सका है। लेकिन, इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। दूसरी महामारियों की तुलना में कोरोना को हराने का प्रयास तेज है। इस हफ्ते कई कंपनियों ने वैक्सीन के लिए अपने प्लान भी बताए। आइए जानते हैं कि कुछ ऐसी पहल के बारे में जिस पर दुनिया की उम्‍मीदें टिकी हुई हैं….

अमेरिकी दवा टेस्‍ट के लिए तैयार

Advertisement Advertisement

यूएस की बड़ी दवा कपंनी Pfizer ने वैक्सीन बनाने वाली बॉयोनटेक कंपनी को 185 मिलियन का भुगतान किया है जिससे वो mrna वैक्सीन बना सके। अनुमान है कि इस वैक्सीन का इंसानों पर परीक्षण अप्रैल में ही शुरू हो जाए। दरअसल, mrna वैक्सीन प्लेटफार्म का इस्तेमाल संक्रामक बीमारियों के इलाज के लिए ज्यादा होता है क्योंकि पारंपरिक वैक्सीन की तुलना में इसे ज्यादा सुरक्षित और कम बजट में तैयार किया जाता है। curevac और moderna नाम की दो और कंपनियां भी इसी तरह की mrna वैक्सीन बनाने की दिशा में काम कर रही हैं।

एंटी वायरल दवा को मिली शुरुआती सफलता

Pfizer कंपनी ने यह भी बताया कि कोरोना वायरस के खात्मे के लिए बनाए जा रहे एंटी वायरल को क्लीनिक के शुरुआती परीक्षण में सफलता भी मिली है। वहीं, JV कंपनी के पास ये क्षमता है कि वह लाखों वैक्सीन की सप्लाई इस साल के अंत तक कर सकेगी। अगर इस वैक्सीन को मंजूरी मिल गई तो फिर इन कंपनियों का दावा है कि वे 2021 के अंत तक कई करोड़ वैक्सीन की खुराक का उत्पादन कर देंगी।

स्पेन में एक दवा से कई मरीज ठीक

कोरोना वायरस महामारी से बेहाल स्‍पेन की कंपनी Sesderma कंपनी ने अपने एक बयान में बताया कि उसकी विटामिन सप्लीमेंट दवाओं ने स्पेन में 75 प्रतिशत मरीजों का सफल इलाज किया। साथ ही 300 और मरीजों पर इसका ट्रायल मैड्रिड और वेलनसिया में चल रहा है। इस कंपनी ने बताया कि उसने आईसीएमआर को भी ये सलाह दी है कि वे 30-40 मरीजों पर इस दवा का परीक्षण करें।

ऑस्ट्रेलिया ने पहचानी 6 दवा

प्रतिष्ठित नेचर मैग्जीन में छपी एक स्टडी में ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने 10 हजार कंपाउंड से 6 दवाओं को पहचाना है जो कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज में कारगर हो सकती हैं। वैज्ञानिकों ने इन दवाओं की क्षमता को लेकर क्लीनिकल परीक्षण भी किया है। ऑस्‍ट्रेलिया भी इन दिनों से कोरोना के कहर से जूझ रहा है।

भारत में प्लाज्मा थेरेपी, 40 वैक्‍सीन पर काम

भारतीय मेडिकल रिसर्च काउंसिल (आईसीएमआर) इस दिशा में प्रयास कर रही है कि क्या कोरोना को हराने वाले मरीज का प्लाज्मा संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के लिए कारगर हो सकता है। आइडिया ये है कि ठीक हुए व्यक्ति ने एक एंटीबॉडी बनाई होगी जो ढाल के रूप में दूसरों के लिए भी काम कर सकता है। यही नहीं आईसीएमआर के मुताबिक कोरोना से जंग के लिए 40 से अधिक वैक्‍सीन के विकास पर काम चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि अभी कोई भी वैक्‍सीन परीक्षण के अगले चरण में नहीं पहुंची है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजानिए लॉकडाउन के दूसरे फेज में कहां-कहां और किसे मिल सकती है ढील
Next Article केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कार्यालय पहुंचकर अपने मंत्रालय का काम शुरू कर दिया

Related Posts

देश

गैस सिलिंडर के दाम में जबरदस्त उछाल, नई कीमत जानें

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.