Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 01:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दोस्त को छु’रा दिखा महिला से दिनदहाड़े किया गैं’गरे’प, एक अरेस्ट
Headlines

दोस्त को छु’रा दिखा महिला से दिनदहाड़े किया गैं’गरे’प, एक अरेस्ट

May 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Godda : अपने दोस्त के साथ जा रही एक आदिवासी महिला की आबरू लूट ली गयी। करीब 30 साल की इस महिला के साथ दो लड़कों ने गैंग रेप किया। दोनों संदेही गुनहगारों ने महिला के साथी को छुरा दिखा कर भगा दिया और फिर इस महापाप को अंजाम दिया। घटना को गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र के हरख्खा स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास बीते 24 मई को अंजाम दिया गया। पुलिस ने एक संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं दूसरे की तलाश कर रही है। मामले को लेकर महिला ने ललमटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि वह अपने एक पुरुष दोस्त के साथ महागामा से ललमटिया होते हुए करमाटांड़ की ओर पैदल जा रही थी। रास्ते में ओवरब्रिज के पास दो लड़कों ने उन्हें रोका और छुरा के दम पर पीड़िता के दोस्त को डरा-धमका कर भगा दिया। इसके बाद दोनों ने बारी-बारी महिला की आबरू लूटी और फिर वहां से भाग निकले। पीड़िता के दोस्त ने हरख्खा गांव में ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। लोगों ने एक संदेही गुनहगार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement Advertisement

इधर, आज यानी रविवार को घटना के विरोध में आदिवासी समुदाय के लोगों ने ललमटिया थाना परिसर में प्रदर्शन कर दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की। आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं की गई, तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद हेम्ब्रम, सोनालाल टुडू, दीवान किस्कू, रमेश, वीरेंद्र, संतोष किस्कू, अजय किस्कू सहित लीलातरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, ललमटिया थानेदार के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उनका कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : देवेंद्र नाथ महतो ने JPSC पर रिजल्ट में मनमानी का लगाया इल्जाम, क्या बोले… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेवेंद्र नाथ महतो ने JPSC पर रिजल्ट में मनमानी का लगाया इल्जाम, क्या बोले… जानें
Next Article राशिफल @ 26 मई 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Headlines

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.