Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 07:47 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेरिका के हस्तक्षेप से इजरायल-ईरान सैन्य संघर्ष की स्थिति और बिगड़ी
Headlines

अमेरिका के हस्तक्षेप से इजरायल-ईरान सैन्य संघर्ष की स्थिति और बिगड़ी

June 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अमेरिका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव में अमेरिका की एंट्री से स्थिति और बिगड़ती दिख रही है। ईरान के परमाणु संयंत्रों पर शनिवार रात अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए तेल अवीव और हाइफा जैसे इजरायल के दस ठिकानों को निशाना बनाया। जिसमें कम-से-कम 86 लोग घायल हुए। ईरानी हमलों को देखते हुए इजरायली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इजरायल के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

रविवार सुबह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु संयंत्रों पर पर अप्रत्याशित हमले के बारे में दुनिया को बताया। ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि फोर्दो, नतांज और इस्फहान समेत ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमलों को अंजाम दिया गया और सभी अमेरिकी विमान अब ईरान के वायु क्षेत्र से बाहर हैं।

पलटवार करने पर और बड़े हमलेः ट्रंप

ईरान के परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका का यह हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सैन्य अभियान को लेकर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े होंगे। जिसके बाद इजराइल ने अमेरिका की खुली सराहना की।

ताकत के माध्यम से शांतिः नेतन्याहू

दी टाइम्स आफ इजराइल के मुताबिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार सुबह ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “ताकत के माध्यम से शांति” लाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं कि ताकत के माध्यम से शांति। पहले ताकत आती है, फिर शांति आती है। आज रात, राष्ट्रपति ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका ने बहुत ताकत के साथ काम किया।”

ईरान के पास सभी विकल्प खुले हैंः विदेश मंत्री अरागची

ईरान ने अपने तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे यूएन चार्टर का उल्लंघन बताया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि अमेरिका ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला कर संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय क़ानून और एनपीटी का गंभीर उल्लंघन किया है। इनके दीर्घकालिक परिणाम होंगे और संयुक्त राष्ट्र के हर सदस्य को इस बेहद खतरनाक, अराजक और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए। अब्बास अरागची ने लिखा कि ईरान के पास अपनी संप्रभुता, हित और लोगों की सुरक्षा के सभी विकल्प हैं।

ईरान का इजराइल पर पलटवार

अपने खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई से भड़के ईरान ने कुछ घंटे के भीतर इजराइल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला करते हुए तेल अवीव और हाइफा सहित करीब 10 ठिकानों को निशाना बनाया। दी टाइम्स आफ इजराइल के अनुसार ईरान के हमले में कम-से-कम 86 लोग घायल हुए हैं। ईरान के हवाई हमलों के दौरान इजराइल में चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों में अफरातफरी फैल गई। ईरान की ओर से हमला तेज किए जाने के बाद इजरायली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इजरायल के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया। इजरायल की प्रमुख एयरलाइंस, एल अल इजरायल एयरलाइंस और अर्किया एयरलाइंस ने अगले नोटिस तक सभी बचाव और नियमित उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

इजरायल ने 13 जून को ऑपरेशन राइजिंग लाइन लॉन्च कर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर जबर्दस्त अटैक किया। अब इस सैन्य टकराव में पिछली रात अमेरिका के शामिल होने के बाद क्षेत्र की स्थिति लगातार बिगड़ रही है जिस पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी चिंता जताई है।

इसे भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर ही पुनौरा धाम में होगा मां जानकी मंदिर का निर्माण

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर ही पुनौरा धाम में होगा मां जानकी मंदिर का निर्माण
Next Article पारंपरिक हथियार से लैस महिलाएं निकली शिकार पर… जानें

Related Posts

Headlines

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026
Headlines

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026
Headlines

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सम्राट कैबिनेट में 20 बड़े एजेंडों पर मुहर, सीतामढ़ी मेडिकल कॉलेज का नाम बदला

May 6, 2026

पहले लव मैरिज, फिर बेवफाई और आखिर में कत्ल… चंदन ह’त्याकांड की पूरी कहानी

May 6, 2026

भुरकुंडा में अवैध बालू का खेल बेनकाब

May 6, 2026

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 : बेटियों ने फिर दिखाया दम

May 6, 2026

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.