Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 2 May, 2026 • 01:11 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अच्छी शिक्षा का अभाव आदिवासियों के विकास में सबसे बड़ी बाधा: डा0 अरूण उरांव
झारखंड

अच्छी शिक्षा का अभाव आदिवासियों के विकास में सबसे बड़ी बाधा: डा0 अरूण उरांव

April 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

रांची । एबीवीपी झारखंड के द्वारा चलाए जा रहे लेक्चर सीरीज के दौरान बुधवार को पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डॉ अरुण उराँव ने विद्यार्थी परिषद के फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव “राष्ट्र निर्माण में जनजातीय समाज की भूमिका” विषय पर अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के हिसाब से पूरे देश मे 10 करोड़ 43 लाख जनजातीय लोग रहते है जो कि कुल देश के आबादी की 8.6 प्रतिशत है। देश के लोकसभा में 47 सीटें जनजातियों के लिए आरक्षित है एवं जनजातियों की उत्थान के लिए भारत सरकार में एक विशेष मंत्रालय के रूप में जनजातीय कार्य मंत्रालय सन 1999 में स्थापित स्थापित किया गया।

उन्होंने बताया कि पूरे देश की औसतन साक्षरता दर 72.99% है जबकि आदिवासियों में साक्षरता दर 59% की ही है जिसमें मिजोरम में सबसे ज्यादा और आंध्र प्रदेश में सबसे कम शिक्षित आदिवासी है।

Advertisement Advertisement

उन्होंने आदिवासी समुदाय के सामने आने वाली मुख्य समस्याओं पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि जनजातीय समुदाय का प्राकृतिक संसाधनों पर अपना नियंत्रण नहीं कर पाना अच्छी शिक्षा नही मिल पाना एवं भाषा की समस्या होना,विस्थापन एवं पलायन की समस्या, अशिक्षित होने पर स्वास्थ्य की समस्या,नशाखोरी एवं अपनी संस्कृति से विलुप्त होने की ओर भी ध्यान केंद्रित किया। इस लाइव प्रसारण को 01 बजे तक 10 हजार से ज्यादा लोगों ने सुना । तथा इस की पहुंच मात्र एक घंटे में 22960 लोगों तक हुई ।

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रो दिनेश उराँव ,प्रान्त अध्यक्ष प्रो नाथू गाड़ी, संगठन मंत्री श्री याज्ञवल्क्य शुक्ला, प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव पांडेय, सोशल मीडिया के all india co-convenor दीपेश कुमार,राष्ट्रीय मंत्री विनीता कुमारी,विशाल सिंह,सह मंत्री नवलेश कुमार,मोनु शुक्ला,मनोज सोरेन,बपन घोष,NEC सदस्य विनीत पांडेय,संजय मेहता,बबन बैठा,दिव्या पाठक,प्रदेश पदाधिकारी गण, विभाग संयोजक, जिला संयोजक, शिक्षक कार्यकर्ता सहित अन्य कार्यकर्ता गण लाइव उपस्थित थे। यह जानकारी कार्यालय मंत्री अमन अनिकेत ने दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफेसबुक ने खरीदा रिलायंस जिओ, भारत में आएगा ये डिजिटल बदलाव
Next Article कोरोना संकट में जनता की सहायता नहीं कर रही है राज्य सरकार: नूतन तिवारी

Related Posts

रांची

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026
Headlines

चिलचलाती धूप, तपती सड़क, सूखता गला और डालसा की राहत भरी एक गिलास… जानें

April 30, 2026
Headlines

जमशेदपुर और गुमला में झामुमो की नई टीम तैयार, विस्तार का मिला टास्क

April 30, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चाय में बिस्किट डुबोकर खाने की आदत पड़ सकती है भारी, जानिए सच्चाई

May 1, 2026

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, दो अहम परीक्षाएं कैंसिल

May 1, 2026

आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदले काम के नियम

May 1, 2026

जनगणना 2027 में झारखंड आगे, CM ने खुद उठाया पहला कदम

May 1, 2026

12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, BPSSC ने निकाली बंपर Vacancy

May 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.