WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
रांची। झारखंड सरकार को उनकी जिम्मेवारियों एवं कर्तब्यों को स्मरण कराने के लिए बुधवार को भाजपा नेता पूरे प्रदेश में अपने-अपने घरों में अनशन पर बैठे और उपवास किया। इस दौरान झारखंड भाजपा की प्रदेश मंत्री नूतन तिवारी भी अपने आवास पर अनशन पर बैंठी। मौके पर नूतन ने कहा कि झारखंड की हेमन्त सोरेन सरकार कोरोना वायरस संक्रमण संकट से जूझ रही झारखंड की जनता को मदद नहीं कर पा रही है। यहां के मजदूर झारखंड से बाहर अन्य राज्यों में फँसे हैं। यहां के कामगार, मजदूर, छात्र वो अन्य लोगों को समुचित सहायता उपलब्ध नहीँ कराया जा रहा है।

