अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Mumbai : ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं शहनाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह थोड़ी असहज नजर आईं। यह वीडियो वायरल होते ही फैंस ने पैपराजी (फोटोग्राफर्स) पर नाराजगी जताई और शहनाज के संयम की तारीफ की।
दरअसल, शहनाज सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के साथ एक लग्जरी वॉच ब्रांड के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। उन्होंने इस मौके पर मिरर वर्क वाली एक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जो कैमरों के सामने उनके लिए थोड़ी असहज साबित हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज बार-बार अपनी ड्रेस को एडजस्ट कर रही थीं और मीडिया से कह रही थीं, “अरे भाई रुक जाओ, साइड हो जाओ।” हालांकि, पैपराजी उनकी बात को नजरअंदाज कर लगातार वीडियो बनाते रहे।
कभी कभी ये मीडिया वाले भी हद कर देते है, शहनाज गिल को सही से बैठने भी नहीं दे रहे.. शहनाज को अपनी ड्रेस सही करनी थी लेकिन ये मीडिया वाले उसके सामने से हट ही नहीं रहे थे… उसको खुद ही कहना पड़ गया कि भाई रुक जाओ, साइड हो जाओ.. #ShehnaazGill pic.twitter.com/HhJSYapNk9
— Aadhya Kaur (@AadhyaKaur) July 21, 2025
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि सेलिब्रिटीज की भी प्राइवेसी होती है, जिसे सभी को समझना चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने शहनाज की तारीफ की कि इतनी असहज स्थिति में भी उन्होंने खुद को बहुत अच्छे से संभाला और शांत रहीं।
हालांकि, कुछ ट्रोलर्स ने ड्रेस की लंबाई को लेकर शहनाज को निशाने पर लिया, लेकिन अधिकांश लोगों ने उनका समर्थन किया और कहा कि किसी को भी इस तरह की स्थिति में परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं शहनाज
शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ में नजर आएंगी, जिसमें वह गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के साथ रोमांस करती दिखेंगी।
इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहनाज अपने फैशन, अंदाज़ और साफ-सुथरी बातों के लिए फैंस के बीच खासा लोकप्रिय हैं।
इसे भी पढ़ें : दिग्गज पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज, फैंस का इंतजार खत्म



