Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 12:10 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “अरे भाई रुक जाओ…”, फिर चर्चा में शहनाज गिल… देखें वीडियो
अन्य खबरें

“अरे भाई रुक जाओ…”, फिर चर्चा में शहनाज गिल… देखें वीडियो

July 25, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शहनाज गिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Mumbai : ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुईं शहनाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह थोड़ी असहज नजर आईं। यह वीडियो वायरल होते ही फैंस ने पैपराजी (फोटोग्राफर्स) पर नाराजगी जताई और शहनाज के संयम की तारीफ की।

दरअसल, शहनाज सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के साथ एक लग्जरी वॉच ब्रांड के लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं। उन्होंने इस मौके पर मिरर वर्क वाली एक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जो कैमरों के सामने उनके लिए थोड़ी असहज साबित हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शहनाज बार-बार अपनी ड्रेस को एडजस्ट कर रही थीं और मीडिया से कह रही थीं, “अरे भाई रुक जाओ, साइड हो जाओ।” हालांकि, पैपराजी उनकी बात को नजरअंदाज कर लगातार वीडियो बनाते रहे।

Advertisement

कभी कभी ये मीडिया वाले भी हद कर देते है, शहनाज गिल को सही से बैठने भी नहीं दे रहे.. शहनाज को अपनी ड्रेस सही करनी थी लेकिन ये मीडिया वाले उसके सामने से हट ही नहीं रहे थे… उसको खुद ही कहना पड़ गया कि भाई रुक जाओ, साइड हो जाओ.. #ShehnaazGill pic.twitter.com/HhJSYapNk9

— Aadhya Kaur (@AadhyaKaur) July 21, 2025

सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि सेलिब्रिटीज की भी प्राइवेसी होती है, जिसे सभी को समझना चाहिए। वहीं, कुछ फैंस ने शहनाज की तारीफ की कि इतनी असहज स्थिति में भी उन्होंने खुद को बहुत अच्छे से संभाला और शांत रहीं।

हालांकि, कुछ ट्रोलर्स ने ड्रेस की लंबाई को लेकर शहनाज को निशाने पर लिया, लेकिन अधिकांश लोगों ने उनका समर्थन किया और कहा कि किसी को भी इस तरह की स्थिति में परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

वर्क फ्रंट पर व्यस्त हैं शहनाज

शहनाज गिल जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ में नजर आएंगी, जिसमें वह गायक और अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के साथ रोमांस करती दिखेंगी।

इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शहनाज अपने फैशन, अंदाज़ और साफ-सुथरी बातों के लिए फैंस के बीच खासा लोकप्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें : दिग्गज पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज, फैंस का इंतजार खत्म

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिग्गज पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज, फैंस का इंतजार खत्म
Next Article एयर इंडिया के 112 पायलटों ने एक साथ ले ली छुट्टी, बीमारी का दिया हवाला

Related Posts

अन्य खबरें

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026
अन्य खबरें

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026
अन्य खबरें

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026

गदर के ‘गुल खान’ ने दुनिया को कहा अलविदा, छोटे किरदारों में था जान फूंकने का हुनर

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.