अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची में TRW यानी बिजली विभाग के पावर हाउस से तार स्क्रैप चोरी के मामले का चुटिया पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में संगठित गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा है। इनमें से सात को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। इन लोगों के पास से 40 बंडल स्क्रैप तार, एक स्कूटी और 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में गुड्डू होरो (18 वर्ष), रोहित कुमार (24 वर्ष), विवेक थापा (25 वर्ष), मड्डे उर्फ दीपक महली (28 वर्ष), पवन यादव (18 वर्ष), रॉकी नायक (26 वर्ष) और आर्यन मुंडा (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी रांची के ही रहने वाले हैं। इस बात की जानकारी DIG सह रांची SSP चंदिन कुमार सिन्हा ने मीडिया के साथ साझा की।
SSP चंदन सिन्हा ने मीडिया को बताया कि चोरी कोलेकर बीते चार चार जुलाई को चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी थी। कांड का उद्भेदन करने के लिए सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व और सीनियर DSP (सिटी) वेंकेटेश रमन की देखरेख में टीम गठित की गयी था। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार और एक नाबालिग को डिटेन कर लिया। गिरफ्तार लोगों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है।
इसे भी पढ़ें : दिग्गज पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म रिलीज, फैंस का इंतजार खत्म
इसे भी पढ़ें : राजनीति में सीधे होनी चाहिए लड़ाई, परिवार को निशाना बनाना ठीक नहीं : बाबूलाल



