Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 29 October, 2026 • 01:45 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रश्नपत्र लीक होने के बाद बिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा रद्द
बिहार

प्रश्नपत्र लीक होने के बाद बिहार सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा रद्द

October 4, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रश्नपत्र
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : प्रश्नपत्र लीक होने का मामला उजागर होने के बाद केंद्रीय चयन परिषद ने बिहार सरकार की सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा मंगलवार को रद्द कर दिया। साथ ही 07 और 15 अक्टूबर को होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा भी अगले आदेश के लिए स्थगित कर दी गई है।

बीते एक अक्टूबर को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में सिपाही भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इस दौरान दोनों पालियों में बड़ी संख्या में नकल करते हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं चिट-पूर्जों के साथ राज्य के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थी पकड़े गए थे। इसके बाद अभ्यार्थियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी शिकायत पर केन्द्रीय चयन परिषद ने यह फैसला लिया है।

फिलहाल, पूरे मामले की जांच चल रही है। अनुसंधान में इस तरह के और मामले सामने आने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इन क्रिया-कलापों के कारण परिषद की लिखित परीक्षा की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। पटना, नवादा, समस्तीपुर, भोजपुर, बक्सर,सारण, आरा समेत अन्य जिलों में इस तरह की शिकायतें मिली थीं। इस मामले में कई स्थानों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। अब तक सभी जिलों में 61 एफआईआर दर्ज होने की सूचना है। अब इस मामले की जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) को दिया गया है। ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी जिलों में दर्ज एफआईआर मंगवा ली गई है। विशेष टीम का गठन कर मामले की छानबीन शुरू की गयी है।

इसे भी पढ़ें : भागलपुर में दुकानों पर चला बुलडोजर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजदयू से विधायक रहे अनंत कुमार सत्यार्थी नहीं रहे
Next Article किसान बढ़ेंगे तभी राज्य और देश बढ़ेगा : सीएम

Related Posts

Headlines

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026
Headlines

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
Headlines

100 साल पुरानी पानी टंकी का होगा कायाकल्प, सीएम सम्राट ने किया जीर्णोद्धार का शिलान्यास

October 28, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 29, 2026

CM योगी का बड़ा कदम- सिंगापुर की कंपनियों के साथ साइन हुए 2 MoU, जानिए क्या होगा फायदा

October 28, 2026

बिहार के स्वाभिमान का सफर शुरू, दुनिया देखेगी नक्सलमुक्त राज्य का नया हौसला : CM सम्राट

October 28, 2026

SSP राकेश रंजन का एक्शन प्लान हिट, ऑन-द-स्पॉट सुलझे 184 मामले, 10 पर तुरंत FIR

October 28, 2026

पटना की सड़कों पर विपक्ष पर बरसे सीएम, बोले- जो कुचलते थे लोकतंत्र, आज वही अलाप रहे राग

October 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.