Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 03:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार के बुजुर्ग ने 11 बार लगवा ली कोरोना वैक्सीन? कहा ये ब्रह्माजी का वरदान है
बिहार

बिहार के बुजुर्ग ने 11 बार लगवा ली कोरोना वैक्सीन? कहा ये ब्रह्माजी का वरदान है

January 5, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग को लेकर हाल ही में पीएम मोदी ने एहतियाती डोज के रूप में बूस्टर डोज दिए जाने का ऐलान किया था, लेकिन बिहार में एक बुजुर्ग ने एक, दो या तीन नहीं, बल्कि 11 टीके लेने का दावा किया है.

मामला बिहार के मधेपुरा का है. उन्होंने कहा कि 11 बार कोरोना की वैक्सीन लगावकर उन्होंने खुद को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित कर लिया है. साथ ही वह वैक्सीन को ब्रह्माजी का वरदान बता रहे हैं. 84 साल के इस बुजुर्ग के दावे के बाद बिहार में स्वास्थ्य सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़ा हो गया है.

Advertisement

बुजुर्ग ब्रह्मादेव मंडल ने बताया कि उन्होंने कोरोना के टीके 11 बार लगवाए हैं. उन्हें वैक्सीन की वजह से कई बीमारियों में लाभ मिला है. बुजुर्ग ने दावा किया कि वह मंगलवार को कोरोना की 12वीं वैक्सीन लगवाने चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गए थे, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी. वहीं हैरानी की बात ये है कि 11 बार वैक्सीन लगवाने के बाद भी बुजुर्ग पर इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं दिख रहा है.

 

सभी टीकों की डिटेल उपलब्ध

डाक विभाग से रिटायर हो चुके बुजुर्ग ब्रह्मादेव मंडल के पास वैक्सीन लगवाने की पूरी जानकारी है. उन्होंने पहली डोज 13 फरवरी 2021 को ली थी. 30 दिसंबर 2021 तक उन्होंने 11 डोज लगवाईं. उनके पास सभी वैक्सीनेशन की डेट टाइम दर्ज है.

इन तारीखों को लगवाई वैक्सीन

ब्रह्मादेव मंडल के मुताबिक उन्होंने 13 फरवरी, 13 मार्च, 19 मई, 16 जून, 24 जुलाई , 31 अगस्त, 11 सितंबर, 22 सितंबर, 24 सितंबर 2021 को वैक्सीन लगवाई है. 10वीं डोज खगड़िया के परबता में ली. 11वीं डोज भागलपुर के कहलगांव में ली.

मामले की जांच के निर्देश दिए

ब्रह्मादेव मंडल अपने नाम के अनुसार टीके को ब्रह्मा जी का वरदान और अमृत मानते हुए इसे कारगर बता रहे हैं. हाालंकि 11 बार कोरोना की वैक्सीन लगवाना कोविड प्रोटोकॉल के खिलाफ है. वहीं मधेपुरा के सिविल सर्जन अमरेंद्र प्रताप शाही ने मामले की विस्तार से जांच कराने की बात कहते हुए सभी पीएचसी प्रभारियों से नोटिस भेजकर मामले में जवाब मांगा है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबस कंडक्टर ने काटा चूजे का टिकट… और महिला सवारी को देना पड़ा 5 गुना किराया
Next Article गायों को आलू के बोरों के नीचे लादकर कर रहे थे तस्करी, खलासी की मौत के बाद खुला राज़

Related Posts

बिहार

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026
Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नये जज, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

कब्रिस्तान में संदिग्ध बम मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

September 23, 2026

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का मौका, IBPS हिंदी अधिकारी भर्ती शुरू

September 23, 2026

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.