Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » घर बैठे 1 रुपए में 24 कैरट सोना खरीदना कितना फायदेमंद! जानिए इससे जुड़ी सभी बड़ी बातें
बिजनेस

घर बैठे 1 रुपए में 24 कैरट सोना खरीदना कितना फायदेमंद! जानिए इससे जुड़ी सभी बड़ी बातें

August 17, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

भारत में सोना खरीदने और पहनने का जुनून आज भी कायम है, लेकिन पैसे की कमी के कारण सभी ऐसा नहीं कर पाते हैं.

सोना खरीदना हम भारतीयों की कमजोरी है. वहीं, अगर ये सिर्फ एक रुपये में सोना (Gold) खरीदने के लिए मिल जाए तो क्या कहना. जी हां देश में पेटीएम (Paytm) समेत कई ई-वॉलेट कंपनियां अब एक रुपये में भी सोना खरीदने का मौका दे रही है. इस प्लेटफॉर्म पर बिकने वाला सोना 24 कैरेट 99.9 शुद्धता वाला है. यहां आपकी तरफ से खरीदे गए सोने को एक सुरक्षित लॉकर (Locker) में रखा जाता है. आप जब चाहें इस सोने की होम डिलीवरी ले सकते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आप एक रुपये से निवेश कर धीरे-धीरे रकम को बढ़ा सकते हैं. साथ ही, जब आपको जरुरत हो तो सोना या फिर मोटे रिटर्न भी हासिल कर सकते हैं.

आइए जानें इस स्कीम से जुड़ी सभी बड़ी बातें…

(1) ऐसे और यहां से खरीदें सिर्फ एक रुपये में सोना – पेटीएम गोल्ड से सोना खरीदने के लिए आपको पेटीएम ऐप पर गोल्ड ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां आप सोना खरीद सकते हैं. आपका सोना एमएटीसी-पीएमपी के लॉकर में सुरक्षित रहेगा. खरीदने के साथ ही आप यहां सोना बेच भी सकते हैं.

इस प्लेटफॉर्म से आप महज 1 रुपए में भी सोना खरीद सकते हैं. यहां आप 1 रुपए से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक एक बार में सोना खरीद सकते हैं.

(2) ये कितना सेफ है?- कंपनी का दावा है कि इस प्लेटफॉर्म पर बिकने वाला सोना 24 कैरेट 99.9 शुद्धता वाला है. यहां आपकी तरफ से खरीदे गए सोने को एक सुरक्षित लॉकर में रखा जाता है. आप जब चाहें इस सोने की होम डिलीवरी ले सकते हैं.

(3) बुलियन इंडिया से 300 रुपये में सोना-पेटीएम गोल्‍ड के अलावा बुलियन इंडिया के जरिए भी आप सोना खरीद सकते हैं, हालांकि यह कम से कम 300 रुपये का होना चाहिए. फिनकर्व बुलियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की सब्सिडियरी कंपनी- बुलियन इंडिया भी एमएमटीसी-पीएएमपी की तरह आपके सोने को सुरक्षित लॉकर में रखती है. इसका बीमा भी होता है. यहां भी वॉलेट में जमा हो रहे सोने की आप जब चाहें, होम डिलीवरी ले सकते हैं.

(4) जब चाहें, हो जाएगी डिलिवरी- पेटीएम गोल्‍ड की शुद्धता की 100 फीसदी गारंटी होती है और एक ग्राम होते ही आपके गोल्‍ड की डिलिवरी आपके आदेश पर हो जाएगी. डिलिवरी 1, 2, 5, 10, 20 ग्राम के सिक्‍कों में होती है. इसके साथ ही पेटीएम अपने प्‍लेटफॉर्म से डिजिटल ट्रांजैक्‍शन करने पर कैशबैक के रूप में डिजिटल गोल्‍ड लेने का विकल्‍प भी आपको देता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleGoogle पर भूलकर भी सर्च नहीं करें ये 5 चीजें, कारण जानकर चौंक जाएंगे आप
Next Article बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की मिशन मंगल की शानदार पारी, दूसरे दिन की कमाई इतनी

Related Posts

बिजनेस

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026
बिजनेस

जियो की आंधी के आगे थमी एयरटेल की रफ्तार… जानें कैसे

October 30, 2026
बिजनेस

5 साल की जिद और फिर मक्के के छिलके से लिख डाली कामयाबी की नई इबारत

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.