Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 06:28 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 14 लाख का शौचालय, 6 साल से लटका ताला… जिम्मेदार बने ‘मौनी बाबा’
Headlines

14 लाख का शौचालय, 6 साल से लटका ताला… जिम्मेदार बने ‘मौनी बाबा’

May 8, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शौचालय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड़ सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के ठीक बगल में लाखों रुपये की लागत से बना सामुदायिक शौचालय पिछले करीब 6 साल से लोगों के किसी काम नहीं आ रहा है। जिस सुविधा को अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों की परेशानी दूर करने के लिए बनाया गया था, वही अब बदहाली की तस्वीर बनकर खड़ा है। अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर हर दिन बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा का बंद रहना लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से इलाज कराने आने वाले लोगों को उठानी पड़ रही है।

2019-20 में 14.58 लाख की लागत से हुआ था निर्माण

जानकारी के अनुसार, जिला परिषद की निधि से वर्ष 2019-20 में 14 लाख 58 हजार 420 रुपये की लागत से इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। इसका मकसद साफ था कि सदर अस्पताल आने वाले लोगों को शौच के लिए भटकना न पड़े और उन्हें एक साफ-सुथरी सुविधा मिल सके। लेकिन निर्माण के वर्षों बाद भी यह शौचालय सुचारू रूप से चालू नहीं हो सका। अब हालत यह है कि करोड़ों के विकास दावों के बीच लाखों की सरकारी संपत्ति बेकार पड़ी है।

पाकुड़ सदर अस्पताल के बाहर 14.58 लाख रुपये से बना सामुदायिक शौचालय 6 साल से बंद पड़ा है। मरीज, परिजन और स्थानीय दुकानदार रोज परेशानी झेल रहे हैं। सवाल ये कि जब सुविधा बनी थी, तो अब तक चालू क्यों नहीं हुई? #Pakur #Jharkhand #HospitalNews #SwachhBharat #NewsSamvad pic.twitter.com/x4OKNU8YWz

— News Samvad (@newssamvaad) May 8, 2026

मरीजों, परिजनों और दुकानदारों में नाराजगी

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शौचालय बनाया गया था तो उम्मीद जगी थी कि अब अस्पताल आने वालों को राहत मिलेगी। लेकिन समय बीतता गया और सुविधा सिर्फ इमारत बनकर रह गई। अस्पताल के आसपास दुकान चलाने वाले लोगों का कहना है कि रोजाना लोग शौचालय के बारे में पूछते हैं, लेकिन उनके पास कोई जवाब नहीं होता। कई बार मरीजों के परिजनों को मजबूरी में दूसरी जगह जाना पड़ता है। इससे काफी असुविधा होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर देखरेख और संचालन की व्यवस्था ठीक रहती तो यह शौचालय आज सैकड़ों लोगों के काम आ रहा होता।

प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि इस शौचालय को जल्द चालू कराया जाए ताकि अस्पताल आने वाले लोगों को राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें : मामूली सी बात पर सड़क पर बहा खू’न, 24 घंटे में खुलासा कर गये SP… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडॉ. दिलीप कमान संभालते ही हुए सख्त, बोले- जमीन मामलों में अब देरी नहीं
Next Article 24 घंटे में ही संगम खदान पर बवाल, CCL के खिलाफ रैयतों का हल्ला बोल

Related Posts

Headlines

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026
Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

महारत्न के आंगन में ‘दीमक’, CCL की साख पर बट्टा लगाने वाला OS CBI के शिकंजे में

October 14, 2026

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.