अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : पलामू जिले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चैनपुर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू विनोद राम को घूस लेते गिरफ्तार किया। उन पर आरोप है कि वे म्यूटेशन की नकल देने के लिए दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे। विनोद राम मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द पूर्णाडीह के रहने वाले हैं और लंबे समय से चैनपुर अंचल कार्यालय में काम कर रहे थे।
पीड़ित की शिकायत पर एसीबी का ट्रैप
एसीबी की प्रेस रिलीज के अनुसार, चैनपुर के अनुज कुमार ने अपने जमीन के म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था। म्यूटेशन पूरा होने के बाद मनोज कुमार नकल लेने के लिए कई बार अंचल कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान बड़ा बाबू ने उनसे पैसे मांगे। मनोज कुमार ने घूस नहीं देने का फैसला किया और पूरे मामले की जानकारी एसीबी को दी।
घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
शिकायत के बाद गुरुवार को एसीबी ने ट्रैप लगाया। टीम ने चैनपुर अंचल कार्यालय से बड़ा बाबू विनोद राम को 5500 रुपये लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उनके घर की तलाशी भी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद विनोद राम की मेडिकल जांच कराई गई। अब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
इसे भी पढ़ें : काली रात, सफेद कार और 22 साल का जवान लड़का पुलिस के शिकंजे में… जानें

