Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 01:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाप-बहन की गाली के बाद दी थी जान की धमकी, इस चलते टपका डाला था अरशद को
Headlines

बाप-बहन की गाली के बाद दी थी जान की धमकी, इस चलते टपका डाला था अरशद को

December 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अरशद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा में बीती रात हुए अरशद अंसारी हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने संदेही गुनहगार तौसिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। धुर्वा थाना की पुलिस ने आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर धर दबोचा। उसके पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल, दो खोखे और छह जिंदा गोलियां जब्त की है। चौंकाने वाली बात यह रही कि दोनों कोई दुश्मन नहीं, पुराने दोस्त थे। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

एसपी पारस राणा ने मीडिया को बताया कि अरशद और तौसिफ जिगरी दोस्त हुआ करते थे, साथ में पेंट-पुट्टी का काम करते थे। कभी अरशद और तौसिफ की दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों को मोहल्ले वाले एक ही छाया के दो पत्ते कहते थे। साथ घूमना, साथ खाना, छोटी बड़ी बातें शेयर करना, सब कुछ सामान्य था। लेकिन समय के साथ रिश्ता फीका पड़ने लगा। गलतफहमियां बढ़ीं, बातों में कड़वाहट आई और दोनों अलग-अलग रास्तों पर चले गए।

Advertisement

उस रात क्या हुआ

पुलिस की जांच में सामने आया कि घटना से कुछ देर पहले तौसिफ अकेले आग ताप रहा था। ठंड बढ़ गई थी और आसपास कोई खास मौजूद नहीं था। तभी अरशद वहां पहुंचा। शायद नशे में था। शायद दिल में पुराने गिले-शिकवे भरे हुए थे। गवाहों और आरोपी के बयान के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में माहौल बदल गया। अरशद ने तौसिफ को गालियां देनी शुरू कर दी। बताया गया कि उसने अरशद को पिता और बहन की गाली बकी। शब्दों का ताप उस आग से ज्यादा गर्म था, जिसके पास वे खड़े थे। तौसिफ ने बताया कि वह चुप रहा, लेकिन अरशद ने धमकी भी दी। फिर यहीं से कहानी ने खतरनाक मोड़ ले लिया।

गुस्सा, आक्रोश और एक गलत फैसला

तौसिफ वहां से चला गया। कुछ पल बाद लौटकर आया तो हाथ में एक देसी पिस्तौल थी। उसका गुस्सा उबाल पर आ गया था। शायद आत्मरक्षा का डर, या शायद रिश्ते से जुड़े पुराने दर्द। अचानक एक गोली चली। फिर दूसरी। और उसके बाद सिठियो की गलियों में सन्नाटा फैल गया। अरशद वही गिर पड़ा। कुछ मिनटों में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। किसी ने पुलिस को फोन किया। किसी ने अरशद को उठाने की कोशिश की, लेकिन देर हो चुकी थी। वह दम तोड़ चुका था। मृतक अरशद का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में चार मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी पारस राणा क्या बता गये… देखें

सिठियो मर्डर केस का खुलासा, आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार…
बाप-बहन की गाली के बाद दी थी जान की धमकी, इस चलते टपका डाला था अरशद को, क्या बता गये रांची के सिटी एसपी पारस राणा… देखें pic.twitter.com/mPRCg8r5G0

— News Samvad (@newssamvaad) December 2, 2025

सराहनीय रही इनकी भूमिका

संदेही गुनहगार अरशद अंसारी को दबोचने में हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा, धुर्वा थानेदार इंस्पेक्टर विमल किण्डो, एसआई लव कुमार, हीरालाल साह, एतवा उरांव और अनुसंधानकर्ता चन्द्रशेखर सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : डिजिटल हिंसा से जूझती महिलाओं में भरोसे का दीप जला गये भास्कर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleडिजिटल हिंसा से जूझती महिलाओं में भरोसे का दीप जला गये भास्कर
Next Article होमगार्ड दफ्तर में तैनात मुंशी को उठा ले गयी ACB… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.