Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 08:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गलकट्टा के धराते ही हुआ बड़े चोर गिरोह का खुलासा… जानें
Headlines

गलकट्टा के धराते ही हुआ बड़े चोर गिरोह का खुलासा… जानें

February 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कपाली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Saraikela : 13 फरवरी यानी सब-ए-बारात की रात मोहम्मद अनीसुर रहमान का माथा तब चकरा गया, जब घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी अचानक गायब हो गयी। उनका घर सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र में है। काफी तलाश करने के बाद भी स्कूटी का कुछ पता नहीं पाया तो अगले दिन 14 फरवरी को मोहम्मद अनीसुर रहमान कपाली थाना पहुंचे। उन्होंने थाना में स्कूटी चोरी होने की लिखित शिकायत अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करायी। सूचना सरायकेला-खरसावां के पुलिस कप्तान मुकेश कुमार लुणायत तक पहुंची। SP ने मामले को गंभीरता से लिया और स्कूटी को खोजने और चोरों को दबोचने के वास्ते चांडिल SDPO अरविंद कुमार की देखरेख में एक टीम गठित की।

गठित टीम को तफ्तीश के दरम्यान एक क्लू मिला और पुलिस ने फैयाज आलम उर्फ गलकट्टा, मो. महफुज और मो. ईशरार हुसैन को उठा लिया। सभी कपाली इलाके के ही रहने वाले हैं। जब पुलिस ने अपने तरीके से पूछताछ की तो तीनों संदेही गुनहगारों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गयी मोहम्मद अनीसुर रहमान स्कूटी और चोरी की अन्य छह बाइक बरामद की गयी। साथ ही खुलासा हुआ कि कपाली के अलावा ये लोग आजादनगर और मानगो इलाके से भी जिसकी-तिसकी बाइक टपा लेते थे। चोरी की गयी बाइक को ये लोग रफीक आलम तक पहुंचाते थे। रफीक आलम भी कपाली ओपी क्षेत्र का रहने वाला है। रफीक आलम चोरी की गाड़ियों को बंगाल में बेच दिया करता था। पुलिस इस बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के लिये लगातार छापेमारी कर रही है। इन संदेही गुनहगारों को दबोचने में चांडिल SDPO अरविंद कुमार, चांडिल इस्पेक्टर अजय कुमार, कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, एसआई सुमित तिर्की और केस आईओ एसआई अब्दुल रज्जाक खान की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिर फिरा पानी, कहां और कैसे… जानें

इसे भी पढ़ें : नई दिल्ली भगदड़ में मा’रे गये बिहार के मृ’तकों के आश्रितों को CM देंगे 2-2 लाख

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सलियों के नापाक मंसूबे पर फिर फिरा पानी, कहां और कैसे… जानें
Next Article 5 कोर्स जो देंगे High Salary वाली नौकरी… जानें

Related Posts

Headlines

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026
झारखंड

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026
Headlines

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026

BFCL के आंगन में उतरे यमराज और चित्रगुप्त बोले- बिना PPE काम करना जानलेवा

October 25, 2026

लाल रोशनी से जगमगाए पटना के सरकारी भवन, बापू टावर से सचिवालय तक दिखा अद्भुत नजारा

October 25, 2026

सरकारी स्कूलों में दिखने लगा ‘सम्राट’ मॉडल का असर, क्लासरूम से लेकर टॉयलेट तक चकाचक

October 25, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.