Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 04:17 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बोकारो से बाइक चोरी कर खपा देते थे बंगाल में, सरगना सहित तीन धराये
Headlines

बोकारो से बाइक चोरी कर खपा देते थे बंगाल में, सरगना सहित तीन धराये

November 20, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सरगना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Bokaro : बोकारो की बालीडीह पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में सरगना समशेर आलम, चंदन कुमार नाइक और अंगद कुमार बताये गये। अंगद कुमार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया का रहने वाला है। वहीं, समशेर और चंदन बोकारो के अलग-अलग इलाके के रहने वाले बताया गये। इन लोगों की निशानदेही पर चोरी की नौ गाड़ियां बरामद की गयी है। इस बात का खुलासा बोकारो के पुलिस कप्तान हरविंदर सिंह ने किया है।

एसपी हरविंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि पिछले कुछ महीनों से बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी, रेलवे गुड्स सेड, गोविन्द मार्केट और आसपास के क्षेत्रों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं हो रही थी। इस मामले में बालीडीह थाना ने कई एफआईआर दर्ज की थी। चोरी की घटनाओं को रोकने और चोरी हुई मोटरसाइकिलें बरामद करने के लिए मुख्यालय डीएसपी की देखरेख में स्पेशल टीम गठित की गयी। गठित टीम ने टेक्निकल सेल और मानवीय सूचना की मदद से गिरोह के सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

सरगना

औने-पौने दामों में खपा देते थे बाइक

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार उचक्कों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। गिरोह के सरगना समशेर आलम ने पुलिस को दिये अपने बयान में खुलासा किया कि चोरी की गाड़ियों को वह बंगाल के पुरुलिया इलाके के अलग-अलग इलाकों में औने-पौने दामों में खपा देता था। इस काम में उसका साथ और भी लोग देते थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने में जुट गयी है।

इनकी भूमिका रही सराहनीय

इस गिरोह का पर्दाफाश करने में बालीडीह थानेदार नवीन कुमार सिंह, एसआई संदीप कुमार, जितेन्द्र कुमार यादव, वीरमणि कुमार, अजय कुमार राय, चन्द्रदेव कुमार, शशिकान्त ठाकुर, एएसआई नवीन कुमार, धनेश्वर महतो, सिपाही अमित कुमार सिंह, लालदेव मोची, राजेश कुमार पासवान और बैजनाथ राउत की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : काली रात, सफेद कार और 22 साल का जवान लड़का पुलिस के शिकंजे में… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरेस हुई रांची की ट्रैफिक पुलिस, क्या किया शहर में… जानें
Next Article 22,800 बोरी आलू बर्बाद, काशीला के किसानों की सालभर की मेहनत मिट्टी में

Related Posts

Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Headlines

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
Headlines

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026

कुड़ु में खौफ का नंगा नाच, कुख्यात राहुल सिंह ने ली जिम्मेदारी

September 27, 2026

रामगढ़ में बेकाबू हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

September 27, 2026

अपने पसीने से झारखंड को दुनिया के नक्शे पर चमका रहे हैं ये हुनरमंद, आज मिला सम्मान

September 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.