Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के भारत आगमन पर व्‍यापारी करेंगे विरोध : कैट
Headlines

अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस के भारत आगमन पर व्‍यापारी करेंगे विरोध : कैट

January 11, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्‍ली। अमेजन के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस के भारत आगमन पर देशभर के व्यापारी विरोध-प्रदर्शन करेंगे। यह बात कन्‍फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने टिप्पणी करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बेजोस की यात्रा कुछ और नहीं है, बल्कि भारत सरकार को भरमाने की चेष्‍टा मात्र है।
खंडेलवाल ने शनिवार को कहा की कैट द्वारा सरकार को अमेजन की कारगुजारियों एवं एफडीआई पॉलिसी के घोर उल्लंघन के बारे में सबूतों के साथ पूर्व में अवगत करा दिया गया है, इस दृष्टि से व्यापारियों को नहीं लगता की सरकार उनके तर्कों से सहमत होगी।

खंडेलवाल ने कहा कि बेजोस छोटे खुदरा विक्रेताओं को सशक्त बनाने की एक झूठी कहानी बनाने के लिए भारत आ रहे हैं। अगर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलते हैं, तो वह ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की एफडीआई नीति के उल्लंघन पर तथ्‍यहीन तर्कों एवं छोटे व्यापारियों को समृद्ध बनाने की झूठी कहानी गड़ेंगे।

उन्‍होंने कहा कि अमेजन द्वारा समभाव नाम से सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जेफ बेजोस व्याख्यान देंगे। ये एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि कैट ने अमेजन एवं फ्लिपकार्ट के खिलाफ पहले से ही राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है।
खंडेलवाल ने कहा कि अमेजन एवं फ्लिपकार्ट आर्थिक आतंकवादी है जो भारत के खुदरा व्यापार को नष्ट करके अपना प्रभुत्व और एकाधिकार बनाने के लिए क्रोनी पूंजीवाद बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए वो लागत से भी बहुत कम कीमत पर माल बेचना, भारी डिस्काउंट देना, सामान की एक्सक्लूसिविटी और तरजीही विक्रेता प्रणाली के जरिए अपना व्यापार कर रहे हैं।
खंडेलवाल ने कहा कि बेजोस की भारत दौरा गलत काम को सही साबित करने के लिए सिर्फ एक आई वॉश है। उन्‍होंने कहा कि बेजोस के भारत आगमन पर देशभर के व्यापारी राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाने की योजना बना रहे हैं, जिसके तहत देश के सभी राज्यों के अलग-अलग शहरों में कारोबारियों द्वारा हल्ला बोल रैली निकाले एवं धरने का आयोजन कर बेजोस और अमेजन का जोरदार विरोध होगा। इस कार्यक्रम की घोषणा कैट 12 जनवरी को करेगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में तेजी, सोना 570 रुपये उछला
Next Article जबलपुर में अमित शाह का जोरदार स्वागत

Related Posts

Headlines

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026
Headlines

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026
Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.